अंबेडकर जयंती पर CM भजनलाल का तोहफा! 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी और SC युवाओं के लिए आवासीय कोचिंग सेंटर की घोषणा

अंबेडकर जयंती पर CM भजनलाल का तोहफा! 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी और SC युवाओं के लिए आवासीय कोचिंग सेंटर की घोषणा
राजनीति
14 Apr 2026, 07:30 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Ambedkar Jayanti Bhajan Lal Sharma Announcement: संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के युवा वर्ग के लिए बड़ी राहत देते हुए कुछ ख़ास सुविधाएँ देने की बड़ी घोषणा की है। भजनलाल शर्मा ने जयपुर के भवानी निकेतन में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ऐलान किया कि राजस्थान के नगरीय क्षेत्रों में 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी खोली जाएंगी और जयपुर के मूंडला में स्थित भीमराव आंबेडकर पीठ में SC वर्ग के युवा लड़के-लड़कियों के लिए एक ख़ास आवासीय कोचिंग सेंटर शुरू किया जाएगा।

भजनलाल ने कहा कि ये ई-लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बहुत बड़ी मदद साबित होंगी। साथ ही अंबेडकर पीठ में बनने वाला आवासीय कोचिंग सेंटर गरीब बच्चों को आगे आने और बढ़ने के मौके देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ई-लाइब्रेरी युवाओं के सपनों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने भीमराव अंबेडकर के सामाजिक योगदान के बारे में कहा और वर्त्तमान समय के लिए कहा कि सामाजिक न्याय और शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

इस मौके पर भजनलाल ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही बाबा साहब का अपमान किया है। कहा कि कांग्रेस पार्टी और गाँधी परिवार आज़ादी के बाद भी सिर्फ खुदको ही भारत रत्न देने में लगा रहा। बाबा साहब को भारत रत्न भी 1990 में तब मिला, जब बीजेपी के समर्थन वाली सरकार रूल में थी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.