बिहार बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 71 उम्मीदवारों में से 9 महिला उमीदवारों पर जताया भरोसा

बिहार बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इनमें 9 महिला उम्मीदवारों पर भी बीजेपी ने भरोसा जताय है। बेतिया से रेणु देवी को टिकट दिया गया है। परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव को टिकट दिया गया है। जबकि, किशनगंज से स्वीटी सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इसके साथ ही प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह को टिकट दिया गया है।
71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा नाम शामिल है। इसके अलावा कई मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय, मंत्री मंगल पाण्डेय को सीवान, मंत्री नीतीश मिश्रा को झंझारपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो फेज में चुनाव होंगे। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को मतदान होंगे। 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
इस लिंक को शेयर करें