दिया कुमारी ने जनसुनवाई में सुना आमजन का दर्द: जयपुर में सड़क-पानी-बिजली की शिकायतें, अधिकारियों को तुरंत काम करने के सख्त निर्देश

दिया कुमारी ने जनसुनवाई में सुना आमजन का दर्द: जयपुर में सड़क-पानी-बिजली की शिकायतें, अधिकारियों को तुरंत काम करने के सख्त निर्देश
राजनीति
26 Mar 2026, 08:33 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Diya Kumari Jansunwai Jaipur: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने सिविल लाइंस स्थित आवास पर आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके निस्तारण के लिए जनसुनवाई बैठक की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में जयपुर की स्थानीय जनता अपनी शिकायतें लेकर दिया कुमारी के पास पहुंची और उनको अपनी परेशानियां बताईं।

जनसुनवाई में सामने आया कि जयपुर में आम जनता सबसे ज्यादा सड़क, पानी, बिजली, अतिक्रमण और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों और दिक्कतों से परेशान है। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने इलाकों की दिक्कतें विस्तार से बताईं और लिखित में भी दर्ज कराई। दिया कुमारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को तुरंत ही ठोस कार्रवाई के निर्देश दे दिए।

दिया कुमारी ने स्पष्ट कहा कि जयपुर की जनता की हर शिकायत का जल्द से जल्द और पक्का समाधान होना सुनिश्चित हो। उन्होंने अपनी बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि आम जनता को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

सुनवाई के दौरान दिया कुमारी ने अधिकारियों को ज़िम्मेदारी के साथ काम करने और पुराने पेंडिंग चल रहे मामलों को प्राथमिकता देते हुए हल करने के सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और हर स्तर पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

जनसुनवाई में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर के आम लोगों से सीधे जुडी और प्रशासन को और बेहतर बनाने पर ज़ोर दिया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.