नीतीश के इस्तीफ़े पर रोहिणी आचार्य का तंज – चाचा जी बिहार से तड़ीपार, तेजस्वी ने कहा – BJP ने कुर्सी छीन ली

Nitish Kumar Resignation: जबसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया है, उसके बाद से ही विपक्षी दलों में अच्छी-खासी हलचल मच गई है। बिहार की राजनीति के कई चेहरे नीतीश कुमार को लेकर चटपटे व्यंग्य कर रहे हैं। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार को लेकर तीखे तंज कसे हैं।
(Rohini Acharya Tweet) रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार के बिहार की राजनीति से बाहर निकालने को एक साज़िश जैसा बताते हुए एक्स पर लिखा,
“चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.... बिहार में बीजेपी का "ऑपरेशन फिनिश नीतीश" संपन्न हुआ, अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी के द्वारा उनका इस्तीफ़ा ले ही लिया गया। चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया।” रोहिणी ने कहा कि हम नीतीश कुमार के अंतर्मन की तकलीफ को समझ सकते हैं। कुर्सी के मोह में कुर्सी भी गयी और बिहार भी गया।
(Tejashwi Yadav Attack) दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने भी इसी बात पर नीतीश पर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा – ‘हमने तो पहले भी यही कहा था कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। वैसा ही हो भी रहा है। दो-तीन महीनों के लिए नीतीश को मुख्यमंत्री तो बना दिया, लेकिन बाद में कुर्सी चीन ली। बीजेपी ने सभी को धोखा दिया है।
RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी कहा नीतीश ने हमेशा कुर्सी को ही सबसे ऊपर रखा है। कुर्सी हथियाने के लिए बीजेपी ने एक बड़ी चाल चली, जिसमें नीतीश फंस गए।
राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह घटनाक्रम बिहार की सत्ता में एक ऐसा नया मोड़ ला सकता है, जो स्थानीय राजनीति पर गहरा असर छोड़ेगा। संभव है कि JDU पार्टी पर भी इसका नकारात्मक असर दिख सकता है।
इस लिंक को शेयर करें

