सदन में जनता के मुद्दे उठाने वाले राघव चड्डा को पार्टी ने अचानक पद से हटा दिया, इस नेता को बनाया नया चेहरा

सदन में जनता के मुद्दे उठाने वाले राघव चड्डा को पार्टी ने अचानक पद से हटा दिया, इस नेता को बनाया नया चेहरा
राजनीति
02 Apr 2026, 05:47 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Raghav Chadha Removed from position of Deputy Leader of Aam Aadmi Party in RajyaSabha:

राज्यसभा में आम जनता के मुद्दों को उठाने वाले नेता राघव चड्डा को पार्टी ने पद से हटा दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सदन में अपने ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को उप-नेता के पद से हटा दिया है और उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का नया उप-नेता नियुक्त किया है।

आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर इसकी जानकारी दे दी है। चिट्ठी में लिखा कि पार्टी ने राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता के पद से राघव चड्डा को हटाकर अशोक मित्तल को उपनेता बनाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही अनुरोध भी किया कि अब से अशोक मित्तल को पार्टी के उप-नेता के रूप में मान्यता दी जाए और राघव चड्ढा को पार्टी कोटे से बोलने का समय न दिया जाए। इस घटना को संसद में आम आदमी पार्टी की रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

क्या वजह है राघव चड्ढा को हटाने की...

राघव चड्ढा पार्टी की शुरुआत से ही पार्टी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 2012 के दिल्ली लोकपाल आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ काम शुरू किया था और बाद में पार्टी के बड़े चेहरे के रूप में उभरे। लेकिन हाल के दिनों में राघव पार्टी की गतिविधियों से दूर रहने लग गए और कुछ ख़ास कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हुए। अटकलें लगाई जा रही है कि इन्हीं सब वजहों के चलते पार्टी में अंदरूनी खटपट तेज़ हो गयी और राघव को हटाया गया है।

कौन हैं अशोक मित्तल?

नए उप-नेता अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं। वे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर हैं।

फ़िलहाल तक भी सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही है। पार्टी के तंत्र में इस बड़े बदलाव के पीछे की सटीक वजह क्या है, इस पर पार्टी की तरफ से अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। राघव चड्ढा की तरफ से भी इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.