वसुंधरा राजे, घनश्याम तिवाड़ी और किरोड़ीलाल मीणा एक मंच पर! बीजेपी स्थापना दिवस पर पुराने दुश्मन बने दोस्त

वसुंधरा राजे, घनश्याम तिवाड़ी और किरोड़ीलाल मीणा एक मंच पर! बीजेपी स्थापना दिवस पर पुराने दुश्मन बने दोस्त
राजनीति
06 Apr 2026, 08:26 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Vasundhara Raje, Ghanshyam Tiwari, Kirori Lal Meena Together:

सोमवार को बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक साथ एक मंच पर नजर आए। तीनों का एक साथ आना बड़ी बात इसलिए है क्योंकि एक वक़्त पर ये तीनों एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाते थे।

कार्यकर्ताओं से भरे हॉल में तीनों नेताओं के पहुंचते ही तालियाँ गूंज उठी। वसुंधरा राजे ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए दोनों नेताओं का जिक्र किया। घनश्याम तिवाड़ी के बारे में उन्होंने कहा, “मेरे सहयोगी, कई साल तक मेरे साथ रहे, लड़े भी... हमारी बड़ी लंबी हिस्ट्री है, जिसकी बहुत प्यारी शक्ल अभी आपको दिखाई दे रही है... हमारे घनश्याम जी तिवाड़ी।” इस पर तिवाड़ी मुस्कुराए और सभा में भी मौजूद सभी लोग हंसने लग गए।

राजे ने किरोड़ी लाल मीणा को लेकर भी कहा, “हमने किरोड़ी जी के साथ भी खूब उतार-चढ़ाव देखे हैं।”

एक वक़्त पर ये तीनों नेता कैबिनेट सहयोगी रहे हैं। कभी ऐसा भी समय रहा जब ये तीनों नेता अपनी विचारधारा और राजनीतिक मतभेदों के चलते अलग-अलग मोर्चे पर थे। घनश्याम तिवाड़ी ने तो पार्टी तक छोड़ दी थी और किरोड़ी लाल मीणा ने भी गंभीर स्थिति पैदा कर दी थी। लेकिन आज तीनों नेता संगठन हित को सबसे आगे रखते हुए एक साथ दिखे। कार्यकर्ताओं ने इसे ‘ट्रिपल पावर’ का संकेत बताया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.