'दो करोड़ दो वरना रूलानिया जैसा हाल करेंगे...', अजमेर के बीजेपी नेता से बदमाशों ने मांगी फिरौती, जानें पूरा मामला

'दो करोड़ दो वरना रूलानिया जैसा हाल करेंगे...', अजमेर के बीजेपी नेता से बदमाशों ने मांगी फिरौती, जानें पूरा मामला
राजस्थान
17 Apr 2026, 01:48 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rohit Godara Gang Threat: सोचिए, आपको सुनकर कैसा लगेगा कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार है और उसके नेताओं को गैंगस्टर फोन कर फिरौती मांगते हैं और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। राजस्थान में रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे विदेश में बैठकर बीजेपी के नेताओं को लगातार धमकियां दे रहे हैं। अजमेर बीजेपी के प्रमुख नेता और शराब कारोबारी जितेंद्र रंगवानी को गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों ने दो करोड़ की फिरौती मांगी है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। बता दें कि इससे पहले बदमाशों ने कुचामन सिटी के बीजेपी उपाध्यक्ष विजय सिंह पलाड़ा को जान से मारने की धमकी दी थी।

फोन नहीं उठाने पर किया वाॅइस मैसेज

जितेंद्र रंगवानी ने बताया कि यह घटना 16 अप्रैल यानी कल करीब शाम 4 बजे की है। वे शहर में ही किसी सैलून में शेविंग और कटिंग करवा रहे थे। इस दौरान उनके वाट्सऐप पर अचानक काॅल आया। जब उन्होंने नहीं उठाया तो बदमाशों ने उनको कई बार काॅल किए। इसके बाद वाॅइस मैसेज कर दो करोड़ की फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी।

बदमाशों ने फोन पर रंगवानी से कहा कि अगर दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनका अंजाम भी रूलानिया हत्याकांड जैसा होगा। मैसेज में पहले हालचाल पूछे गए फिर कहा कि फोन काटना महंगा पड़ेगा। फोन नहीं उठाने पर ऐसा न हो कि तेरा फोन उठाने कोई और आए। मामले की सूचना पर फिलहाल पुलिस हथियारबंद जवान सुरक्षा के लिए मुहैया कराया है। फिलहाल पुलिस की टीमें रंगवानी के निवास, उनके शराब के गोदाम और सैलून के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़ेंः '5 करोड़ दो वरना...', BJP नेता को रोहित गोदारा गैंग से धमकी, दो महीने पहले भी आया था फोन

जानें क्या था रूलानिया हत्याकांड

बता दें कि इस घटना से शहर के व्यापारियों और राजनेताओं के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे पहले 7 अक्टूबर 2025 की सुबह बदमाशों ने कुचामन सिटी के जाने माने उद्यमी रमेश रूलानिया की बदमाशों ने जिम में घुसकर हत्या कर दी थी। घटना के समय रूलानिया जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग और उसके करीबी वीरेंद्र चारण ने ली थी।

ये भी पढ़ेंः ANTF को बड़ी सफलता, 007 गैग का सरगना और गैंगस्टर राजू मांजू अरेस्ट


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.