ANTF को बड़ी सफलता, 007 गैग का सरगना और गैंगस्टर राजू मांजू अरेस्ट

ANTF Arrest Gangster Raju Manju: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 007 गैंग सरगना और गैंगस्टर राजाराम उर्फ राजू मांजू को जयपुर से अरेस्ट कर लिया है। इस आॅपरेशन में जोधपुर ग्रामीण, फलोदी और श्रीगंगानगर पुलिस शामिल रही। तीनों क्षेत्रों की पुलिस ने राजू मांजू पर 75 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बता दें कि राजू मांजू पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और लूटपाट जैसे 36 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह मूल रूप से फलौदी के जम्भेश्वर नगर का रहने वाला है।
मामले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के आईजी विकास कुमार ने बताया कि हमें यह सूचना मिली थी कि राजू हथियारों के लिए जयपुर आया हुआ है। इसके बाद हमारी टीम ने जयपुर के लोकल गैंगस्टरों का नेटवर्क तलाशकर उससे संपर्क किया। काफी दिनों तक बात करने के बाद वह मानसरोवर के पास एक पार्क मे अपने साथियों को भेजने के लिए राजी हो गया।
पुलिस ने बिछाया जाल
इसके बाद पुलिस की टीम पार्क के ही डेरा डाले रही। इतना ही नहीं एक जवान तो वहां चाय की दुकान पर चाय बेचने लगा। इसके बाद राजू लाल टोपी और काला चश्मा पहनकर खुद आया। उसने कहा कि मैंने हाल ही में रक्तांचल वेब सीरीज देखी थी जिसके बाद मुझे खुद का एजेंट बनकर आने का आइडिया मिला।
जानें कैसे बना गैंगस्टर
आईजी विकास कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई में शामिल एएनटीएफ मुख्यालय जयपुर और जोधपुर चैकी की पूरी टीम को विशेष कार्यक्रम के जरिए सम्मानित किया जाएगा। आईजी ने आगे बताया कि राजू ने 2015 में टोल कंपनियों और भारतमाला सड़क निर्माण के अधिकारियों को धमकाकर अवैध वसूली शुरू की। इसके बाद वह तस्करी का काम भी करने लगा। इसके बाद राजू ने खुद को समाजसेवी के तौर पर पेश करने की कोशिश की। आईजी ने कहा कि गलत काम करने के बाद अपने छवि चमकाने और समाज की नजर में बेहतर दिखने के लिए उसने रामदेव गौशाला नाम से गौशाला खोली। जिसके आयोजन की आड़ में वह चंदा वसूलता था।
इस लिंक को शेयर करें

