प्रधानमंत्री नरेंद्र की कोई बेइज्जती करे, हमें बर्दाश्त नहीं- अशोक गहलोत

प्रधानमंत्री नरेंद्र की कोई बेइज्जती करे, हमें बर्दाश्त नहीं- अशोक गहलोत
राजस्थान
06 Apr 2026, 05:46 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Ashok Gehlot on PM Narendra Modi: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा बयान दिया है। जिसकी सियासी हलकों में चर्चा होने लगी है। अशोक गहलोत ने कहा कि हम भले ही अलग-अलग पार्टी के हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, हम सभी के प्रधानमंत्री हैं। अगर उनके लिए कोई कुछ कहता है तो हमें बर्दाश्त नहीं होता। हमें शर्म आती है।

विदेश नीति पर बोले अशोक गहलोत

जयपुर में दांडी मार्च समापन सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने सरकार की विदेश नीति पर उठाते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि पता नहीं आज देश की विदेश नीति किस दिशा में जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे देश के पीएम के बारे में जो बोलते हैं उसे सुनकर हमें शर्म आती है। उनकी कोई बेइज्जती करे, हमें बर्दाश्त नहीं होता।

ट्रंप कहते हैं मोदी का करियर खत्म कर सकते हैं- गहलोत

गहलोत ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप बोलते हैं कि वो पीएम मोदी का करियर खत्म कर देंगे। भारत के प्रधानमंत्री ट्रंप को खुश करने में लगे हैं। ऐसी-ऐसी बातें बोलते हैं अब बताइये ये सब सुनकर हमें कैसा लगेगा। हमारे प्रधानमंत्री की बेइज्जती हो रही है हम कैसे बर्दाश्त करें।

गहलोत ने कहा कि एक तरफ हम दुनिया में शांति की बात करते हैं और दूसरी तरफ दुनिया में अशांति फैली हुई है। चाहे रूस-यूक्रेन का युद्ध हो, अमेरिका-इजरायल से ईरान का युद्ध हो, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उनकी पत्नी समेत उठा ले गए। इस पर दुनिया ने वैसी आवाज नहीं उठाई जैसे उठाने चाहिए थे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.