'इनकी लड़ाई सड़कों पर आ गई...', पूर्व सीएम गहलोत का बीजेपी पर निशाना, वसुंधरा को लेकर कह दी बड़ी बात

Ashok Gehlot on Vasundhara Raje statement: वंसुधरा राजे को लेकर दिए बयान पर अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। पूर्व सीएम ने कहा कि वसुंधरा राजे जी को जवाब देने की जरूरत नहीं थी। लोग समझते हैं कि उनकी भावना क्या थी? उनकी बातों को लेकर अनावश्यक टिप्पणियां की गईं। वसुंधरा राजे कुछ कह रही है, मदन राठौड़ कुछ कह रहे हैं यह उनकी पार्टी की स्थिति है।
पूर्व सीएम ने कहा कि इनकी लड़ाई अब सड़कों पर आ गई है। ये लोग कहते हैं कि कांग्रेस में झगड़े हैं, लेकिन वास्तविक दुर्गति तो इनकी हो गई है। इस दौरान पूर्व सीएम ने मदन राठौड़ को लेकर कहा कि व्यक्तिगत रूप से वे एक अच्छे और व्यावहारिक व्यक्ति हैं, हमारे उनसे अच्छे संबंध हैं लेकिन पार्टी के दबाव में क्या कुछ बोल गए। हालांकि ये उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है।
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है
गहलोत ने सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि क्या कोई पीसीसी चीफ या बीजेपी अध्यक्ष इस तरह कह सकता है क्या वसुंधरा राजे ही बार-बार सीएम बनेगी क्या? बीजेपी चीफ को ये टिप्पणी मोदी जी या बीजेपी अध्यक्ष के लिए छोड़ देनी चाहिए थी। इसके बाद पूर्व सीएम ने कहा कि हम सब एक हैं। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और उसी तरह आगे बढ़ रही है। यहां पर परंपरा रही है कि सरकारें बदलती रहती हैं।
भारत को मध्यस्थता करनी चाहिए थी
वहीं इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर भी सीएम ने अपने पुराने बयान को पूरा किया। उन्होंने कहा कि हमने दुनिया के सामने एक अवसर गंवा दिया। मैंने कहा कि मध्यस्थता करने का काम हिंदुस्तान को करना चाहिए था। दुनिया में भारत का अपना एक ओरा है। अब आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश शांति की बात कर रहा है तो दुख होता है। दुनिया के कई देश उम्मीद कर रहे थे कि भारत आगे आकर शांति की अपील करेगा। लेकिन इसके उलट पाकिस्तान ने शांति की बात की जोकि पूरी दुनिया में आतंकवाद फैलाने के लिए जाना जाता है। ऐेसे में मुझे किया भारत के प्रत्येक व्यक्ति को दुख होगा।
इस लिंक को शेयर करें

