अशोक गहलोत ने फिर साधा पायलट पर निशाना, नाम लिए बिना बोले- 'चेतन डूडी और 2-4 लोगों ने मेरी सरकार बचाई'

अशोक गहलोत ने फिर साधा पायलट पर निशाना, नाम लिए बिना बोले- 'चेतन डूडी और 2-4 लोगों ने मेरी सरकार बचाई'
राजस्थान
14 Apr 2026, 03:10 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Ashok Gehlot on sachin Pilot: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आज एक बार फिर कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने पायलट का नाम नहीं लिया लेकिन उस समय की परिस्थितियों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जब संकट में थी, तब अमित शाह और मोदीजी हमारे लोगों को भड़काकर मानेसर ले गए। उस समय चेतन डूडी और 2-4 लोगों ने बड़ी होशियारी से राजनीति की और मेरी सरकार बचाई। पूर्व सीएम ने कहा कि भजनलाल और मदन राठौड़ कहते हैं कि इनकी सरकार तो होटलों में बनी थी लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आपके कुकर्मों की वजहों से ही हम होटलों में पहुंचे थे।

अशोक गहलोत जी का आज फिर पायलट साहब पर वार
फिर मानेसर का जिक्र कर पायलट जी को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश pic.twitter.com/O8OkxMI0d0
— Laxmikant bhardwaj (@lkantbhardwaj) April 14, 2026

जानें क्या था मामला

बता दें कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय तत्कालीन डिप्टी सीएम सचिन पायलट नाराज हो गए थे। वे अपने समर्थक विधायकों के साथ हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर चले गए थे। जहां पर उन्होंने कई दिनों तक डेरा डालकर रखा था। इसके बाद तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत भी सरकार बचाने के लिए अपने गुट के विधायकों के साथ जैसलमेर चले गए थे। काफी दिनों तक सरकार बचाने को लेकर यह कवायद चली थी। जानकारों की मानें तो पायलट को गृह विभाग की ओर देशद्रोह का नोटिस दिया गया था। इसके बाद वे नाराज होकर मानेसर चले गए थे। फिर कांग्रेस के आला नेताओं ने पायलट पर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार गिराने का आरोप लगाया था। इसको लेकर अशोक गहलोत ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा था।

उधर पूर्व सीएम के बयान पर मदन राठौड़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम गहलोत ठीक कह रहे हैं वसुंधरा ही हमारी नेता हैं। अशोक गहलोत बड़े आदमी है, तीन बार के सीएम हैं। मैं उनकी व्यक्तिगत रूप से भी इज्जत करता हूं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.