बांसवाड़ा से अवैध तरीके से गुजरात सप्लाई हो रही शराब, BAP विधायक ने पकड़ा, पुलिस और माफियाओं पर मिलीभगत का आरोप

बांसवाड़ा से अवैध तरीके से गुजरात सप्लाई हो रही शराब, BAP  विधायक ने पकड़ा, पुलिस और माफियाओं पर मिलीभगत का आरोप
राजस्थान
31 Mar 2026, 03:57 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Illegal Liqour Transportation to Gujurat: राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर जैसे जिलों से अवैध तरीके से शराब धड़ल्ले से गुजरात सप्लाई की जा रही है। जिसका कई बार मुद्दा उठाया जा चुका है। अब BAP विधायक जयकृष्ण पटेल ने खुद गुजरात जा रही अवैध शराब की गाड़ी पकड़ी। इसमें 15 पेटी शराब की बोतलें थीं। उन्होंने कहा कि ये गाड़ी और इस तरह की अवैध शराब गुजरात बॉर्डर जाती है और वहां से गुजरात के अंदर सप्लाई की जाती है।

दुकानदारों से हफ्ता वसूली कर रहे माफिया

जयकृष्ण पटेल ने कहा कि अवैध शराब का धंधा जोरों से चल रहा है और प्रशासन को खबर तक नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस और शराब माफिया की शह पर ये काम हो रहा है। दुकानदार ने खुद कहा कि उनसे हफ्ता वसूला जाता है। तभी ये काम हो रहा है।

राजकुमार रोत के विधायक जयकृष्ण पटेल पर रिश्वत लेने के आरोप लग चुके हैं लेकिन अब उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी भा रहा है। यूजर्स का कहना है कि जो काम प्रशासन को करना चाहिए वो खुद विधायक को करना पड़ रहा है। और इस बात का खुलासा भी हुआ है कि कितने अवैध तरीके से खुलेआम शराब को राजस्थान से गुजरात पहुंचाया जा रहा है।

राजकुमार रोत भी कई बार उठा चुके हैं ये मुद्दा

इससे पहले BAP सांसद राजकुमार रोत भी अवैध शराब परिवहन का मुद्दा संसद में कई बार उठाया। पिछले साल 2025 में राजकुमार रोत ने संसद में अवैध तरीक से शराब गुजरात पहुंचाने पर परिवहन विभाग पर ही सवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने विभाग के अधिकारी और पुलिस की शराब माफियाओं की मिलीभगत तक का आरोप लगाया था।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.