बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
राजस्थान
14 Apr 2026, 05:31 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Barmer Road Accident: बाड़मेर में मंगलवार दोपहर को पिकअप और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हरसाणी फांटा के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को हाॅस्पिटल पहुंचाया। हादसे में दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरसाणी फांटा के पास तेज गति से आ रही पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार चार लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला और हाॅस्पिटल पहुंचाया।

फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे को डीएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिकअप में पेंट के डिब्बे और अन्य सामान भरा था। वह बाड़मेर से जैसलमेर की ओर जा रही थी। वहीं कार जैसलमेर से बाड़मेर की ओर आ रही थी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.