मोबाइल में लड़की की फोटो रखने पर लड़के के मुँह पर कालिख पोती, पेशाब पिलाया, गंदगी खिलाई! बाड़मेर में बर्बरता का वीडियो वायरल

Barmer: फ़ोन में लड़की की तस्वीरें रखने के चलते राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक लड़के के साथ मारपीट की गयी और उसका मुँह काला कर उसे मूत्र पीने और गंदगी खाने पर मज्बूर किया गया। आरोपियों ने इस घटना का विडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को डिटेन कर लिया और बाकियों की तलाश की जा रही है।
वायरल विडियो देखने के लिए क्लिक करें
रिपोर्ट के अनुसार, घटना 26 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में हुई। कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसके फ़ोन में लड़कियों और बहन-बेटियों की तस्वीरें होने का आरोप लगाया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
पुलिस ने बताया कि लड़के के मोबाइल में किसी लड़की की फोटो और व्हाट्सएप चैट थी, जिसका हवाला देकर लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा, उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे मजबूरन यूरिन पिलाकर गंदगी खिलाई। ज़बरदस्ती करने पर युवक उल्टी करने लगा। आरोपियों ने इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
युवक के परिजनों ने घटना की शिव पुलिस थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कानून बनाम भीड़
Barmer के इस वायरल वीडियो ने झकझोरा—सजा देने का हक सिर्फ कानून को, भीड़ को नहीं
लेकिन अब उम्मीद कानून से की ऐसी भीड़ को जल्द सजा मिलेगी। pic.twitter.com/OX5qJ1U0ft
— ziya khan (@TonkZiya) April 14, 2026
इस लिंक को शेयर करें

