PM मोदी का खीच, गुड़ और घी देकर स्वागत करते कांग्रेस विधायक, जानिए हरीश चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?

PM मोदी का खीच, गुड़ और घी देकर स्वागत करते कांग्रेस विधायक, जानिए हरीश चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
राजस्थान
20 Apr 2026, 02:45 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Harish Chaudhary on PM Modi Balotra Visit: 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाड़मेर आ रहे हैं। यहां वे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने आ रहे हैं। जिसे राजस्थान के विकास का एक माइलस्टोन माना जा रहा है। पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन पर सियासत को काफी समय से गर्म है। लेकिन अब इस गर्माहट को और गर्म कर दिया है कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने। जी हां, हरीश चौधरी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि स्थानीय विधायक होने के नाते उन्हें पीएम मोदी (PM Modi) के कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं मिली। अगर मिलती तो वहां पर जरूर जाते और पीएम मोदी का थार संस्कृति से स्वागत करते।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बायतु विधानसभा में रिफाइनरी उद्घाटन के लिए कल आ रहे है…लेकिन दुर्भाग्य से मुझे कोई सूचना नहीं है…
अगर बुलाते तो मैं उनको गुड़-घी और खीच ज़रूर भेंट करता -
हरीश चौधरी (पूर्व मंत्री और बायतु विधायक) pic.twitter.com/6XsdLqhJ7j
— Jeetu Besla (@JeetuBesla) April 20, 2026

'मैं जाता तो खीच, गुड़ और घी लेकर जाता'

हरीश चौधरी ने कहा कि “मेरे प्रधानमंत्री कल पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के लिए आ रहे हैं। बायतू विधानसभा का ये सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी बीते ढाई सालों में दोबारा बायतू आ रहे हैं। मेरा सौभाग्य नहीं है कि वे जाकर उनका व्यक्तिगत तौर पर स्वागत कर सकूं। क्योंकि मुझे किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली। अगर सूचना होती तो थार की परंपरा के मुताबिक उनका स्वागत करने जाता। अगर सूचना होती तो मैं उन्हें कल खीच, गुड़ और घी जरूर उन्हें भेंट करता। मेरा सौभाग्य नहीं है कि मैं मेरे प्रधानमंत्री को ये भेंट कर सकूं।

हरीश चौधरी के इस वीडियो ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। चर्चा होने लगी है कि पार्टी की लड़ाई एक-तरफ और प्रोटोकॉल, नियम एक तरफ होने चाहिए। अगर देश के प्रधानमंत्री का दौरा होता है तो उस क्षेत्र से संबंधित विधायक, मंत्रियों को निमंत्रण दिया जाता है। जो कि नहीं गया है। ऐसे में अब कांग्रेस बीजेपी के एस रुख पर हमलावर होती दिखाई दे रही है।

पचपदरा रिफाइनरी का होगा उद्घाटन

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। 2012 से लेकर 2026 तक इस पचपदरा रिफाइनरी के मुद्दे ने राजस्थान की सियासत में अपनी जगह बनाए रखी। दरअसल 2013 में इस पचपदरा रिफाइनरी का शिलान्यास कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने किया था। तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन सरकार बदली बीजेपी आई तब जाते-जाते वसुंधरा राजे की सरकार ने 2018 में PM मोदी के हाथों दोबारा शिलान्यास करा दिया। ऐसे में इस पचपदरा रिफाइनरी के क्रेडिट लेने की जंग दोनों पार्टियों में चलती रहती है। कांग्रेस ने परियोजना में देरी तो भाजपा ने विकास का दावा करती है।

ये भी पढ़ें- जिस रिफाइनरी का सोनिया गांधी ने किया शिलान्यास उसका लोकार्पण क्यों कर रहे हैं PM मोदी, पढ़िए Inside Story


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.