भिवाड़ी अग्निकांड मामले में जर्नलिस्ट के साथ बदसलूकी पर पत्रकारों में गुस्सा, DIPR में दिया ज्ञापन

Bhiwadi Fire Case: भिवाड़ी अग्निकांड मामले से पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। 8 मजदूरों के जिंदा जलने की इस भयानक खबर को लेकर जब एक पत्रकार जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने पहुंचा तो वहां मौजूद APRO ने पत्रकार के साथ बदसलूकी की जिसके बाद डिजिटल मीडिया के जर्नलिस्ट में नाराजगी देखी गई। इस मुद्दे को लेकर डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने मिलकर DIPR यानी डिपार्टमेंट ऑफ इंफोर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशंस (Department of Information & Public Relations) के एडिशनल डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें भारत रफ्तार के डायरेक्टर जितेश जेठानंदानी भी शामिल रहे।
पत्रकार को यू-ट्यूबर कह जेल भिजवाने की दी थी धमकी
भिवाड़ी में अवैध पटाखे बनाने की वजह से हुए धमाके में जिन 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हुई थी, इसी खबर की कवरेज करने के लिए ब्लैक एंड व्हाइट, यू-ट्यूब चैनल के एक पत्रकार यहां आए थे। जब वो इस मामले में जिम्मेदारों से सवाल कर रहे थे, तब वहां मौजूद APRO अंतर सिंह ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें यू-ट्यूबर कहकर उनके पेशे का अपमान किया। इतना ही नहीं उन्होंने पत्रकार को जेल भिजवाने की धमकी तक दे दी। इतना कहकर उन्होंने पत्रकार को परिसर से बाहर निकाल दिया।
हिरासत में फैक्ट्री मालिक
भिवाड़ी अग्निकांड मामले में अवैध पटाखे बना रही फैक्ट्री के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। ये फैक्ट्री लंबे समय से अवैध तरीके से पटाखे बना रही थी और 3 अलग-अलग जगहों पर ये काम चल रहा था। आपको बता दें कि जिस जगह पर ये पटाखे बनाए जा रहे थे, वो गारमेंट कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड थी। प्रशासन की इस घोर लापरवाही के चलते ये दर्दनाक हादसा हुआ और 8 घरों में मातम छा गया।
इस लिंक को शेयर करें

