भिवाड़ी में फिर हड़ताल! मदरसन के बाद रिलैक्सो और नेपिनो के हजारों मजदूर सड़क पर, 20 हजार वेतन की मांग पर जाम लगाया

भिवाड़ी में फिर हड़ताल! मदरसन के बाद रिलैक्सो और नेपिनो के हजारों मजदूर सड़क पर, 20 हजार वेतन की मांग पर जाम लगाया
राजस्थान
16 Apr 2026, 02:52 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Bhiwadi Workers Protest: राजस्थान के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल हब में से एक भिवाड़ी में चल रहा मजदूरों का प्रदर्शन रोज़-ब-रोज़ गर्माता ही जा रहा है। हाल ही में शुरू हुए मदरसन कंपनी में बवाल उठने के कुछ दिन बाद ही भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में एक बार फिर से मजदूरों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। लेकिन इस बार प्रदर्शन मदरसन कंपनी के मजदूरों ने नहीं, रिलैक्सो इंडिया और नेपिनो कंपनियों के हजारों कर्मचारियों ने किया है। रिलैक्सो और नेपिनो के हजारों मजदूर न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने की मांग को लेकर प्रदर्शन पर बैठ गए और रिलैक्सो चौक पर सड़क जाम कर दिया।

16 अप्रैल की सुबह से ही मजदूरों ने रिलैक्सो चौक पर कंपनियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और काम-काज बंद रखा। इस दौरान सड़क पर जाम भी लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। मजदूरों का कहना है कि उन्हें जो सैलरी दी जा रही है, वो बहुत ही कम है और इसी कम वेतन पर काम बहुत ज्यादा है। इसलिए हमारी पगार कम से कम 20 हज़ार की जानी चाहिए।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी पूरे जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे स्थिति को संभाला। हालात ज्यादा ना बिगड़ जाए, इसके लिए पुलिस ने मौके पर भारी सुरक्षा बल की भी तैनाती कर दी है। इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों के लीडर्स से भी बातचीत करनी शुरू कर दी है। प्रशासन कोशिश कर रही है कि जल्द ही प्रदर्शन शांत हो स्थिति सामान्य हो जाए।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.