'5 करोड़ दो वरना...', BJP नेता को रोहित गोदारा गैंग से धमकी, दो महीने पहले भी आया था फोन

BJP Leader Threat From Rohit Godara Gang: कुचामन सिटी के बीजेपी जिलाध्यक्ष विजय सिंह पलाड़ा को लगातार धमकियां मिल रही हैं। बीजेपी जिला उपाध्यक्ष को अब इंग्लैंड नंबर से फोन काॅल और वाॅयस नोट भेजे जाने हड़कंप मच गया। काॅल करने वाला युवक स्वयं को गोदारा गैंग का सदस्य बता रहा है। युवक ने पलाड़ा से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।
घटना सामने आने के बाद विजय सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में पलाड़ा ने बताया कि मोबाइल पर यूके नंबर करीब 8 बार काॅल आए। विदेशी नंबर होने के कारण पलाड़ा ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद युवक ने वाॅयस नोट भेजे। इन वाॅयस नोट में युवक ने आपत्तिजनक बातें कही तथा पलाड़ा को जान से मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़ेंः इस साल नहीं होंगे पंचायत चुनाव! मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया क्यों हुई चुनावों में देरी
फोन करने वाला रोहित गोदारा गैंग का सदस्य
युवक स्वयं का नाम नवीन बाॅक्सर बताता है। वह भेजे गए वाॅइस मैसेज को आखिरी चेतावनी मैसेज बताता है। वहीं रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की बात भी कहता है। बता दें कि दो महीने पहले भी पलाड़ा को रोहित गोदारा गैंग के नाम से धमकियां मिल चुकी हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें अब तक एक दर्जन से अधिक काॅल और वाॅयस नोट्स भेजे जा चुके हैं। धमकियों को देखते हुए पुलिस पलाड़ा को पहले ही सुरक्षा दे चुकी है। वहीं शहर के लोगों में भी इस बात को लेकर नाराजगी है कि सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी होने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों तक पहुंच नहीं पाई है।
ये भी पढ़ेंः भजनलाल सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, अब इस तारीख तक भर सकेंगे खरीफ 2025 का लोन, नहीं लगेगी पेनल्टी
इस लिंक को शेयर करें

