राजस्थान के इस बड़े जिले में आज रात ब्लैक आउट, क्यों, कहां, कब...जानिए सब कुछ

Black Out in Rajasthan: राजस्थान के सलूंबर में सोमवार रात सब कुछ अंधेरे में डूबने वाला है। जी हां सलूंबर में रात को 10 मिनट का ब्लैक आउट घोषित हुआ है। इस दौरान सिर्फ सायरन की आवाज सुनाई देगी। ये ब्लैक आउट (Black out in Salumber) रात 8 बजे शुरू होकर 8:10 तक रहेगा। दरअसल ये कोई जंग के वक्त होने वाले हालात नहीं बल्कि इन जैसे हालातों से निपटने के लिए एक तैयारी भर है।
दुश्मन के हवाई हमलों के दौरान की तैयारी
सलूंबर में ये मॉक ड्रिल आयोजित किया जा रहा है। जो नागरिक सुरक्षा विभाग के आदेश के अंतर्गत किया जा रहा है। ताकि इमरजेंसी के हालात में जनता और प्रशासन के बीच तालमेल बिठाया जाए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला ने निर्देष दिया है कि इस मॉकड्रिल का उद्देश्य दुश्मन के हवाई हमलों से बचने के लिए किया गया है। इस कार्य में पुलिस के साथ ही होमगार्ड, मेडिकल टीम, बिजली विभाग, BSNL, स्काउट गाइड्स भी हिस्सा ले रहे हैं।
मॉक ड्रिल के दौरान क्या होगा?
रात में सायरन बजते ही घरों, दुकानों और फैक्ट्रियों समेत सभी संस्थानों, प्रतिष्ठानों की लाइट्स बंद की जाएंगी। एक सिंगल लाइट भी नहीं जलाई जाएगी। अगर इस दौरान सड़क पर यातायात चल रहा है तो वाहन चालक उसी वक्त ड्राइविंग रोक दें और किनारे खड़े होकर हेडलाइट्स खड़ी कर दें। लाइट्स बंद करने के बाद जनरेटर, इमरजेंसी लाइट्स का भी इस्तेमाल ना करें।
ये भी पढ़ें- पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से पहले लगी आग, आग बुझाने में जुटी कई दमकलें
इस लिंक को शेयर करें

