प्रदेश के 87,801 किसानों को CM भजनलाल ने दी बड़ी राहत, जानिए क्या लिया फैसला?

प्रदेश के 87,801 किसानों को CM भजनलाल ने दी बड़ी राहत, जानिए क्या लिया फैसला?
राजस्थान
31 Mar 2026, 04:42 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 24 जिलों में दिन में किसानों को बिजली देने का ऐलान किया है। पहले से ही प्रदेश के 22 जिलों में किसानों को दिन के दो ब्लॉक में बिजली दी जा रही है। अब जयपुर विद्युत वितरण निगम के दौसा और करौली जिले भी इससे जुड़ने जा रहे हैं। अब दौसा और करौली जिले के किसानों को भी खेती के लिए दिन के दो ब्लॉक में बिजली सप्लाई की जा जाएगी।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के किसान-कल्याण के संकल्प से प्रेरित होकर हम निरंतर किसानों के जीवन को आसान और समृद्ध बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
2023 के चुनाव में किसान भाइयों से किए गए वादे के अनुरूप यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि दौसा एवं करौली के किसानों को…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) March 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार रात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट किया और इस बात की जानकारी दी। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली देने का महत्वाकांक्षी संकल्प लिया है। इसी क्रम में वर्ष 2024-25 के बजट में ये काम शुरू किया गया और 2027 तक पूरा करने की संकल्प भी लिया गया।

इन जिलों में मिल रही दिन में बिजली

जयपुर डिस्कॉम के 7 जिलों जैले- धौलपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, जयपुर, डीग, भरतपुर के किसानों को सिंचाई के लिए दिन के दो ब्लॉक में बिजली उपलब्ध हो रही है। इसी तरह अजमेर डिस्कॉम के 12 जिलों-अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, उदयपुर, सलूम्बर, राजसमंद, बांसवाड़ा, झुन्झुनूं, सीकर, चित्तौड़गढ और डूंगरपुर को बिजली सप्लाई हो रही है। वहीं जोधपुर डिस्कॉम के 3 जिलों-जालौर, सिरोही और पाली में भी किसानों को दिन के दो ब्लॉक में आपूर्ति की जा रही है।

पिछले कुछ समय में जयपुर डिस्कॉम ने दौसा और करौली जिलों में विद्युत तंत्र को मजबूत करने पर ध्यान दिया है। दौसा जिले में 33 केवी के 18 और करौली जिले में 33 केवी के 6 नए ग्रिड सब स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा दौसा में 33 केवी के 47 सब स्टेशनों पर ट्रांसफार्मरों में 128.95 एमवीए की क्षमता बढ़ाई गई है। वहीं करौली में 33 केवी के 15 सब स्टेशनों पर 49.45 एमवीए की क्षमता बढ़ाई गई है। दौसा जिले में 52,460 और करौली जिले में 35,341 किसानों को इस नए फैसले से काफी फायदा मिलेगा। अब सर्दी और बारिश के मौसम में रात में वक्त सिंचाई की मजबूरी नहीं रहेगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.