Rajasthan Politics: गहलोत के इंतजारशास्त्र पर CM भजनलाल का पलटवार

Rajasthan Politics: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत की इंतजारशास्त्र सीरीज इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। जयपुर के महात्मा गांधी कॉलेज, सांगानेरी अस्पताल के IPD टॉवर, SMS के IPD टॉवर के निर्माण और उनकी नजरअंदाजगी का अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने इसका जोरदार पलटवार किया है।
'केवल ट्वीट करने से काम नहीं होता'
जोधपुर, जो अशोक गहलोत का घर कहा जाता है, यहीं से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये इंतजारशास्त्र नहीं बल्कि झूठशास्त्र है। इनकी खोखली जादूगरी का झूठ सिर्फ भ्रम ही पैदा करता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ ट्वीट करने से काम नहीं होगा जमीन पर काम करना होगा।
सरकार पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रहे गहलोत
वहीं जब अशोक गहलोत से इस इंतजारशास्त्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके। गहलोत ने कहा कि जयपुर चार कोनों में सैटेलाइट अस्पतालों का काम अटका हुआ है और कहा कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि ये सारे विकास कार्य कांग्रेस सरकार ने शुरू किए थे।
इस लिंक को शेयर करें

