राजस्थान में LPG किल्लत के बीच सरकार का राहत भरा बड़ा फैसला, सोमवार से लागू होगा ये नया नियम

राजस्थान में LPG किल्लत के बीच सरकार का राहत भरा बड़ा फैसला, सोमवार से लागू होगा ये नया नियम
राजस्थान
22 Mar 2026, 11:56 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Commercial LPG Shortage: देश-प्रदेश में LPG किल्लत को लेकर गैस एजेंसी, कंपनियों, डीलर्स की मारामारी से लोगों को इस परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या शादी वाले घरों, होटल्स-ढाबों, रेस्टोरेंट्स की है जिन्हें अभी भी कॉमर्शियल सिलेंडर्स (LPG Shortage in Rajasthan) के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है और मजबूरन में ब्लैक में महंगा सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस समस्या को कम करने की सप्लाई को 20 प्रतिशत बढ़ा दिया है। ये नया नियम सोमवार 23 मार्च से लागू होगा।

पहले 30 प्रतिशत था कोटा अब 20 प्रतिशत बढ़ा

केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने राज्यों के लिए कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर का कोटा 20 प्रतिशत बढ़ा दिया है जो कि पहले 30 प्रतिशत ही था। यानी अब इन सेक्टर्स को 50 प्रतिशत कॉमर्शियल सिलेंडर्स की आपूर्ति की जाएगी। मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल के आदेश के मुताबिक ये नियम 23 मार्च से लागू हो जाएंगे।

इन्हें मिलेगी राहत

सरकार के इस फैसले को बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि पिछले दिनों में होटल-फूड सेक्टर समेत शादी-विवाह के कार्यक्रमों में जो मुसीबत देखी गई उसमें अब इससे राहत मिलती नजर आ रही है।

मजदूरों को 5 किलो का छोटा सिलेंडर भी मिलेगा

सरकार ने इसमें भी प्राथमिकताएं तय की हुई हैं। 20 प्रतिशत बढ़ोतरी वाली सप्लाई पहले ढाबे, होटल्स, रेस्टोरेंट्स और बड़े-बड़े रसोई घरों के लिए की जाएगी। इसके अलावा सरकार ने प्रवासी मजदूरों को भी बड़ी राहत दी है। इस प्राथमिकता में ये मजदूर भी आएंगे। इन्हें 5 किलो का FTL सिलेंडर (Free Trade LPG) और सरकारी अनुदानित कैंटीन में भोजन मिलेगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.