LPG गैस किल्लत पर प्रदेश भर में कांग्रेस का प्रदर्शन, कहीं चूल्हे पर खाना बनाया, कहीं सिलेंडर की अर्थी निकाली

LPG गैस किल्लत पर प्रदेश भर में कांग्रेस का प्रदर्शन, कहीं चूल्हे पर खाना बनाया, कहीं सिलेंडर की अर्थी निकाली
राजस्थान
13 Mar 2026, 12:30 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

LPG Shortage in Rajasthan: LPG गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर एक तरफ आमजन तो परेशान हो ही रहे हैं, कांग्रेस भी इस मुद्दे पर मुखर हो रही है। कांग्रेस का देश भर में LPG किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान में लगभग सभी जिलों में इसे लेकर पार्टी (Congress Protest over LPG Shortage) के नेता और कार्यकर्ता जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। करौली, जयपुर, धौलपुर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर समेत कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किए। जयपुर में शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में संजय सर्किल पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। यहां सिलेंडर की अर्थियां तक निकाल दी और पुतला दहन कर केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

LPG क्राइसिस के मुद्दे पर आज जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी सड़कों पर उतरी है!@INCRajasthan #RajasthanNews #lpgprice #LPGShortage pic.twitter.com/gjRyvp2mrf
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) March 13, 2026


खाचरियावास ने कहा- विदेश नीति वाले आज सिलेंडर तक नहीं दिला पा रहे

इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विदेश नीति की बात करने वाले आज सिलेंडर नहीं दिला पा रहे हैं। ये लोग सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करते हैं। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार लोगों को सुविधा दे। उन्हें एक-एक सिलेंडर के लिए कालाबाजारी झेलनी पड़ रही है, लोगों के पास गैस नहीं है और सरकार कुछ नहीं कर रही है।

कांग्रेस नेता मंजू शर्मा ने कहा कि महिलाओं के पास सिलेंडर नहीं है। वो बच्चों के टिफिन के लिए कुछ खाना नहीं बना पा रही हैं। पहले नोटबंदी की लाइन लोगों ने झेली और अब सिलेंडर के लिए, मोदी के राज में लोगों को लाइन में भी लगना पड़ रहा है।

कांग्रेस की सरकार से ये मांगें

करौली, अलवर, भरतपुर जिले में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है। कहीं पर कांग्रेस चूल्हे जलाकर उन पर रोटी सेंककर प्रदर्शन कर रही है तो कहीं पर पुतले जताए जा रहे हैं और नारेबाजी की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री भूपेंद्र भरद्वाज ने कहा कि जिला कांग्रेस की तरफ से कलेक्ट्रेट के सामने LPG किल्लत के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें कई कार्यकर्ता-पदाधिकारी शामिल हैं। उनकी मांग है कि वैश्विक हालातों को देखते हुए सरकार आमजन को रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए तत्काल कदम उठाए। रसोई गैस के दाम कम करे, कालाबाजारी पर रोक लगाए और जिस तरह लोगों को सिलेंडर लेने के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है उसे सरकार सहज करे। 


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.