पंजाब-राजस्थान मुद्दे पर भजनलाल सरकार के ‘साथ’ आई कांग्रेस? जानिए क्या कहा?

पंजाब-राजस्थान मुद्दे पर भजनलाल सरकार के ‘साथ’ आई कांग्रेस? जानिए क्या कहा?
राजस्थान
22 Mar 2026, 03:49 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Rajasthan Punjab Water Dispute: राजस्थान और पंजाब के बीच पानी के विवाद को लेकर सियासी गहमागहमी बढ़ चुकी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के राजस्थान सरकार से 1.44 लाख करोड़ रुपए की रॉयल्टी वसूलने की बात कहने के बाद सरकार का रुख भी सामने आया और अब उसे कांग्रेस का भी साथ मिलता दिखाई दे रहा है।

पंजाब ने गलत किया, राजस्थान का जवाब सही नहीं- कांग्रेस

दरअसल इस मामले में कांग्रेस नेता और विधायक दल के सचेतक रफीक खान ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब और राजस्थान के बीच जो पानी का मुद्दा भगवंत मान ने उठाया है उस पर मान का तर्क सही नहीं है, ये गलत है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि पंजाब के इस तर्क पर राजस्थान सरकार ने जो जवाब दिया है वो भी सही नहीं है। रफीक खान ने कहा कि ये मुद्दा असल में पंजाब-राजस्थान या दो राज्यों का है ही नहीं बल्कि ये केंद्र सरकार का मामला है। ऐसे में दोनों राज्यों को ये मुद्दा केंद्र के सामने ले जाना चाहिए।

रफीक खान ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ये बयान देकर बेवजह विवाद किया है। उन्होंने इसे बेवजह उठा दिया, अगर उन्हें इस बारे में शिकायत ये भी तो उन्हें केंद्र के सामने इसे ले जाना चाहिए।

क्या है ये पानी का विवाद?

दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में राजस्थान पर आरोप लगाया कि 66 साल से राजस्थान ने पंजाब को पानी की रकम नहीं अदा की। इतने सालों से राजस्थान पंजाब से पानी लेता आया है फिर भी इसकी रॉयल्टी नहीं दी। ये अब 1.44 लाख करोड़ हो गई है। इसे राजस्थान को देना ही होगा वरना पंजाब राजस्थान का पानी बंद कर देगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.