Domino’s डोमिनोज़ ने किया शख्स का ‘धर्म भ्रष्ट’, पिज़्ज़ा से छिड़ गया घमासान

Ajmer: अजमेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के वैशाली नगर में एक शख्स ने नॉनवेज पिज्जा डिलिवर करने पर आपत्ति जताई है। उसने डोमिनोज़ आउटलेट पर आरोप लगाया कि उनकी गलती की वजह से उसका धर्म खराब हुआ है। हालांकि आउटलेट ने अपनी गलती मानी और रिफंड देकर मामला शांत कराने की कोशिश की।
Domino's से ऑर्डर किया था वेज पिज्ज़ा
ये घटना वैशाली नगर के रहने वाले लव अग्रवाल से की। उसने CSM मॉल के डोमिनोज स्टोर से वेज पिज्जा ऑर्डर किया था। लेकिन उन्हें नॉनवेज पिज्जा थमा दिया गया। लेकिन लव अग्रवाल को पहले ये पता नहीं कि पिज्जा नॉनवेज है। उन्होंने जब इसे खाया तब इसका अहसास हुआ।
मैनेजर रहमान ने बताया ह्यूमन एरर
इसकी शिकायत उन्होंने एरिया मैनेजर रहमान से की। लेकिन उससे इसे ह्यूमन एरर बताया और पैसे रिफंड करने की बात की। इस पर लव अग्रवाल बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने साफ कहा पैसे वापस करने से क्या होगा? मैं एक धार्मिक और शुद्ध शाकाहारी व्यक्ति हूं। आपने मुझे नॉनवेज खिला दिया। इसे आप इतना आसान कैसे ले सकते हैं।
हालांकि एक घंटे बाद डोमिनोज ने वेज पिज्जा भेजकर मामले को शांत करने की कोशिश की। लेकिन इलाके में इस लापरवाही की चर्चा जोरों पर है। लोग कह रहे हैं कि डोमिनोज जैसे बड़े ब्रांड्स को ऐसी गलतियों पर भारी जुर्माना भरना चाहिए।
इस लिंक को शेयर करें

