‘जिंदगी बर्बाद कर दूंगा’ वाले मंत्री शेखावत के बयान पर भड़की कांग्रेस, बोली- अधिकारियों के साथ खड़ी है पार्टी

‘जिंदगी बर्बाद कर दूंगा’ वाले मंत्री शेखावत के बयान पर भड़की कांग्रेस, बोली- अधिकारियों के साथ खड़ी है पार्टी
राजस्थान
24 Mar 2026, 10:58 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जिंदगी खराब दूंगा वाला मामला सियासी तौर पर गर्म हो चुका है। चारों तरफ मंत्री के इस बयान की आलोचना हो रही है। इधर कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लपक लिया है। PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मामले में शेखावत की तीखी आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा कि मंत्री का बयान कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस अधिकारियों के साथ खड़ी है।

अधिकारियों से इतनी ही दिक्कत तो केंद्र से बात करो- डोटासरा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर भड़ास निकाली है। डोटासरा ने कहा कि अगर मंत्री शेखावत को अधिकारियों से इतनी शिकायत ही थी तो उन्हें मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए थी या प्रधानमंत्री तक अपनी समस्या पहुंचानी चाहिए थी। इस तरह से सार्वजनिक तरीके से अधिकारियों को धमकाना पूरी ब्यूरोक्रेसी के मनोबल को गिराने वाला है। डोटासरा ने कहा कि मैं अधिकारियों से कहता हूं कि आप डरिए मत और झुकिए मत, संविधान के मुताबिक ही आप काम करें। कांग्रेस आपके साथ खड़ी है।

शेखावत की बात कोई स्तर ही नहीं- जूली

गजेंद्र सिंह शेखावत के इस बयान पर टीकाराम जूली ने कहा कि ब्यूरोक्रेसी पर तो हमेशा से ही बीजेपी हावी रही है। अधिकारियों को डराना-धमकाना तो इनकी प्रवृत्ति है ही। ये ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ये सीएम नहीं बन पाए हैं। इसकी खीज इस तरह से निकाल रहे हैं। किसी पर जोर नहीं तो अब अधिकारियों पर जोर दिखा रहे है। जूली ने कहा कि किसी अधिकारी को ये कहना कि उसकी जिंदगी खराब कर देंगे, ये सीधे-सीधे अफसरों और ब्यूरोक्रेसी का अपमान ही है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.