FRI, 06 FEBRUARY 2026

हनुमान-रावण ने संसद में खेजड़ी कटाई का उठाया मुद्दा, राजस्थान से दिल्ली तक गर्माई सियासत

news image
राजस्थान
05 Feb 2026, 05:07 pm
74 देखें
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Khejari Bachao Andolan: राजस्थान में खेजड़ी कटाई का मुद्दा अब स्थानीय स्तर से निकलकर दिल्ली की संसद तक पहुंच गया है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने लोकसभा में ये मुद्दा उठाया है। बेनीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और राजस्थान सरकार को विधानसभा में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट लाने के निर्देश दे।


वेल में पहुंच गए हनुमान बेनीवाल, रावण ने भी उठाया सवाल


सदन शुरू होते ही नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल वेल में आए और 'खेजड़ी बचाओ, पर्यावरण बचाओ' के नारे लगाए। उन्होंने सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर उन्होंने लोकसभा के बाहर धरना दिया। साथ ही भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी सदन में इस पर आवाज बुलंद की। दोनों सांसदों ने केंद्र का ध्यान आकर्षित किया, जिससे यह मुद्दा अब दिल्ली तक गूंज रहा है, जिसकी तस्वीरें दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।








चार दिनों से चल रहा महापड़ाव, 17 बीमार, 2 ICU में


बता दें कि बीकानेर में इस आंदोलन को मजबूती मिली रही है। वहां पिछले चार दिनों से महापड़ाव चल रहा है। जहां 29 संत, किसान, 68 महिलाओं समेत 458 लोग धरने पर बैठे हैं, जिसमें से 450 लोग आमरण अनशन पर हैं। इनमें 17 लोगों की तबियत बिगड़ी है। 2 अनशनकारी ICU में भर्ती हैं। ऐसे में महापड़ाव पर ही 75 बेड का अस्पताल बनाया गया है। यहीं पर डॉक्टर्स बीमार लोगों का इलाज कर रहे। बता दें कि गुरुवार को आमरण अनशन का तीसरा

दिन है।


महापड़ाव पर पहुंचे मंत्री केके बिश्नोई


गुरुवार को मंत्री के.के. बिश्नोई भी धरना स्थल पहुंचे और आश्वासन दिया कि सरकार ट्री प्रोटेक्शन एक्ट लाएगी और लिखित में मांगें मानेंगी। लेकिन आंदोलनकारी कहते हैं कि जब तक कानून नहीं बनता, धरना जारी रहेगा। हनुमान बेनीवाल ने सरकार को चेतावनी दी कि हठधर्मिता छोड़ो, वरना बीकानेर आऊंगा और बड़ा आंदोलन होगा।


गौरतलब है कि खेजड़ी बचाओ आंदोलन राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी, जो रेगिस्तान की जीवनरेखा है, सोलर प्लांट्स और विकास के नाम पर इसकी अंधाधुंध कटाई ने लोगों को सड़कों पर ला दिया है। ऐसे में देखना है कि क्या सरकार समय पर कदम उठाएगी? औऱ खेजड़ी के लिए कानून लाएगी?


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.