'शर्म आनी चाहिए...', अंतरजातीय विवाह पर हनुमान बेनीवाल ने कही ये बड़ी बात?

'शर्म आनी चाहिए...', अंतरजातीय विवाह पर हनुमान बेनीवाल ने कही ये बड़ी बात?
राजस्थान
15 Mar 2026, 03:50 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। वे अपने बयानों से पक्ष-विपक्ष सभी पर निशाना साधते रहे हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया है जिससे काफी लोगों को हैरानी हो रही है। नागौर में सांसद बेनीवाल अपने भतीजे प्रतीक बेनीवाल के एनडीए में कमीशन होने के बाद आयोजित हुए स्वागत समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद जनसमुदाय को संबोधित किया। 

बेनीवाल ने अंतरजातीय विवाह को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने अंतरजातीय विवाह को लेकर अखिल भारतीय जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजाराम मील के परिवार में 5 बच्चे दूसरे समाजों में ब्याहे गए। इससे बड़ी विडंबना क्या होगी? अंतरजातीय शादी करने वालों को शर्म आनी चाहिए। 

नागौर सांसद यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अंतरजातीय विवाह कर ले रहे हैं। उनका मैं क्या कर सकता हूं लेकिन वे अपने ही समाज की नस्ल को खत्म कर ले रहे हैं। 


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.