हैदराबाद के नेता के फार्महाउस पर ड्रग पार्टी: राजस्थान का Ex. MLA कोकीन टेस्ट में निकला पॉजिटिव

हैदराबाद के नेता के फार्महाउस पर ड्रग पार्टी: राजस्थान का Ex. MLA कोकीन टेस्ट में निकला पॉजिटिव
राजस्थान
15 Mar 2026, 07:06 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Rajasthan Ex. MLA Found Cocaine Positive in Hyderabad Drug Party: हैदराबाद में चल रही नशीली पार्टी में पकडे गए कई पॉलिटिशियन्स में राजस्थान का भी एक नाम आया है। तेलंगाना पुलिस की EAGLE (एंटी-नारकोटिक्स) टीम ने शनिवार देर रात हैदराबाद के मोइनाबाद इलाके में BRS के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर छापा मारा। मौके पर फार्महाउस में पार्टी चल रही थी, जिसमें कई राजनेता नशा करते पकडे गए। पुलिस ने पार्टी में शामिल 10 लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनमें राजस्थान का एक पूर्व विधायक भी शामिल है। 

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टी चल रही है। जब ईगल टीम मौके पर पहुंची, तो गार्ड्स और रोहित ने टीम को दरवाज़े पर ही रोक दिया। लेकिन इसी दौरान रोहित रेड्डी के भाई ने हवा में दो राउंड फायर किए, जिसके बाद पुलिस को गेट तोड़कर और दीवार फांदकर अंदर जाना पड़ा। मदद के लिए पुलिस ने फ्यूचर सिटी की स्पेशल ऑपरेशन टीम को भी मौके पर बुलाया। 

पुलिस को फार्महाउस से दो ग्राम कोकीन समेत अन्य कई प्रकार के नशीले पदार्थ बरामद हुए। पार्टी में मौजूद सभी 10 लोगों को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाकर उनका एंटी-नारकोटिक्स टेस्ट करवाया गया। टेस्ट में राजस्थान के पूर्व विधायक और पायलट रोहित रेड्डी कोकीन पॉजिटिव निकले।

हालाँकि, राजस्थान का कौन-सा विधायक पकड़ा गया, ये नाम सुरक्षा कारणों और जाँच के प्रक्रियाधीन होने की वजह से पब्लिक नहीं किया गया है। सिर्फ इतनी ही खबर बाहर आई है कि राजस्थान का Ex. MLA पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, यह पार्टी लंबे समय से चल रही थी और पार्टी में राजस्थान, दिल्ली और तेलंगाना के राजनेता, बिल्डर और एक महिला भी इसमें शामिल थीं। मामले में राजस्थान के पूर्व विधायक की भी गहराई से जांच हो रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या राजस्थान के और भी लोग इस ड्रग रैकेट से जुड़े हुए हैं। यह भी जाँच की जा रही है कि क्या नशीले पदार्थ राजस्थान के रास्ते सप्लाई हो रहे थे।  


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.