IAS-IPS Transfer: नेताओं की नाराजगी या कुछ और? 7 दिनों के भीतर 5 IPS अधिकारियों के दोबारा ट्रांसफर, जहां से हटाया फिर वहीं लगाया

IPS Transfer: राजस्थान में फिर से बीती आधी रात को IAS-IPS ट्रांसफर हुए हैं। इनमें 25 IAS अधिकारी हैं और 9 IPS अधिकारी हैं। लेकिन यहां खबर ये नहीं है। दरअसल यहां एक और इससे बड़ी खबर है वो ये कि इन अधिकारियों के अलावा 5 ऐसे अधिकारी हैं, जिनका ट्रांसफर 7 दिन पहले 13 मार्च को हुआ था। लेकिन बीती रात इनका फिर से तबादला हुआ और वापस वहीं भेज दिया गया जहां से उन्हें हटाया था। इसे लेकर अब सियासी गलियारी में चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है। कहा तो ये जा रहा है कि स्थानीय नेताओं की नाराजगी की वजह से सरकार ने ये कदम उठाया है।

इन अधिकारियों पर लिया यू-टर्न
सरकार के कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी करते हुए कहा कि 13 मार्च को DIG राम मूर्ति जोशी, सुधीर जोशी, नरेंद्र सिंह, ज्ञानचंद यादव और लोकेश सोनवाल के तबादलों को निरस्त किया जाता है। सरकार ने इसकी वजह सिर्फ प्रशासनिक कारण बताया है। लेकिन जानकारों का कहना है कि ये प्रशासनिक कारण सियासत से जुड़े हुए हैं।
क्या दबाव में काम कर रही है सरकार?
इनका कहना है कि स्थानीय नेताओं की नाराजगी सरकार झेलना नहीं चाहती। इसलिए ये कदम उठाया है। वहीं कुछ का ये भी कहना है कि इन अधिकारियों को अपनी नई जगह पसंद नहीं आ रही थी, ये वापस पुरानी जगह पर आना चाहते थे। लेकिन महज 7 दिन के भीतर सरकार का इन अधिकारियों का ट्रांसफर करना सरकार की कार्यशैली और दबाव में काम करने की स्थिति को दर्शा रहा है। बता दें कि इन नेताओं को जयपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, झुंझुनूं, बाड़मेर से वापस बुलाया लिया गया है। इनकी तैनाती जहां थी, वहीं पर इन्हें फिर से पोस्ट कर दिया गया है।
इस लिंक को शेयर करें

