ईद पर जयपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत

ईद पर जयपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत
राजस्थान
22 Mar 2026, 12:30 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

ईद की खुशियां एक परिवार के लिए उस समय मातम में बदल गई जब एक हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा चंदवाजी थाना क्षेत्र में स्थित लवाना पुलिया के पास हुआ। हादसे के मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को हाॅस्पिटल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि चैथे युवक का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार चारों युवक एक बाईक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने युवकों की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक टक्कर के बाद दूर-दूर जाकर गिरे। मृतकों की पहचान ताला गांव निवासी मुस्तकीम शाह, साहिल और अब्दुल मलिक के तौर पर हुई। वहीं घायल युवक का नाम सरफराज है। जो कि घायल है और हाॅस्पिटल में भर्ती है।

हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर पुलिस ने बस और बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं तीनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.