THU, 05 FEBRUARY 2026

Jaipur Hit and Run: जिस कार ने दो मजदूरों की जान ली उसका RC-इंश्योरेंस-PUC सब था एक्सपायर

news image
राजस्थान
04 Feb 2026, 05:08 pm
96 देखें
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur Hit and Run: जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में मंगलवार देर रात हुए हिट-एंड-रन मामले में नया खुलासा सामने आया है। जिस कार ने तीन साइकिल सवार मजदूरों को टक्कर मारी, उसका RC, इंश्योरेंस और PUC सभी एक्सपायर थे, फिर भी वाहन को शहर में किसी भी नाके या जांच प्वाइंट पर नहीं रोका गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक घायल है।


कैटरिंग का काम कर लौट रहे थे मजदूर


जानकारी के अनुसार, तीन मजदूर—देवत बेहरा, अमुल्य और शिवम—मैरिज गार्डन में कैटरिंग का काम खत्म कर जालूपुरा स्थित अपने घर जा रहे थे, जहां वे किराए पर रहते थे। वे तीनों अलग-अलग साइकिलों पर लौट रहे थे। करीब 12:30 बजे, क्रॉस मॉल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार RJ-14-CG-6812 नंबर की कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी।


एक की मौके पर मौत, दूसरे की अस्पताल में


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि (Jaipur Hit And Run Case) एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं और दो मजदूरों को तुरंत कांवटिया अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया। दोनों मृतक ओडिशा के रहने वाले थे और जयपुर में दिहाड़ी मजदूरी कर रहे थे।


CI विद्याधर नगर ने बताई घटना की डिटेल


विद्याधर नगर के CI हिम्मत सिंह के मुताबिक 04 फरवरी की रात 12 बजे के आसपास क्रॉस मॉल रोड स्लिप लाइन पर तेज रफ्तार कार ने सामने से जा रहे तीन साइकिल सवार मजदूरों को टक्कर मारी। हादसे के बाद ड्राइवर कार सहित फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल शिवम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य को पहले कांवटीया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


एक्सपायर डॉक्यूमेंट्स ने खड़े किए सवाल


कार का RC, इंश्योरेंस और PUC एक्सपायर होने का खुलासा सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि अगर वाहन के सभी दस्तावेज एक्सपायर थे, तो शहर में गश्त और चेकिंग के दौरान इसे रोका क्यों नहीं गया?


फरार ड्राइवर की तलाश जारी


पुलिस अब चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर रही है। CCTV फुटेज की मदद से वाहन के रूट और ड्राइवर की लोकेशन तलाशने की कोशिश की जा रही है। ये हादसा एक बार फिर सवाल उठाता है कि नो-चेकिंग, तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी का सीधा खामियाजा सड़क पर चलने वालों को क्यों भुगतना पड़ता है?


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.