जयपुर में युवक ने गला रेत कर की पत्नी की हत्या, रातभर मृतका के शव के पास बैठा रहा आरोपी पति

जयपुर में युवक ने गला रेत कर की पत्नी की हत्या, रातभर मृतका के शव के पास बैठा रहा आरोपी पति
राजस्थान
04 Apr 2026, 04:18 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

राजधानी जयपुर के चाकसु से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक रातभर पत्नी के शव के पास बैठा रहा। हत्या की वजह किसी बात को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। जब युवक ने पत्नी का गला रेता तो पत्नी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागी। पत्नी का गला रेतने के बाद आरोपी पति ने भी चाकू से खुद को मारने की कोशिश की।

पत्नी की हत्या के बाद युवक घायल अवस्था में ही रातभर शव के पास बैठा रहा। सुबह 6 बजे जब परिजन उठे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं पत्नी के शव को मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

पूरा मामला चाकसू थाना क्षेत्र के स्वामी का बास गांव का है। दोनों की शादी 6 साल पहले हुई थी। आरोपी पति का नाम रामावतार रैगर है। वह काफी समय से बेरोजगार था। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने स्वयं का गला रेतने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरोजगार होने के कारण रामावतार की पत्नी सुनीता से हमेशा विवाद होता रहता था। वहीं मामले में मृतका के ससुरालवालों ने दहेज के लिए टाॅर्चर करने का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज करवाया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.