जयपुर में राम राज्य संकल्प सेवा समिति की 10वीं शोभायात्रा, मुस्लिमों ने की पुष्पवर्षा

रामनवमी के अवसर पर आज जयपुर में राम राज्य संकल्प सेवा समिति द्वारा 10वीं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शाम 5 बजे जेकब रोड स्थित प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर से शुरू हुई। इस दौरान हजारों पुरुष और महिलाएं शोभायात्रा में शामिल हुई। सभी भक्त शोभायात्रा के दौरान भगवा रंग में रंगे नजर आए। पुरुषों ने भगवा रंग के दुपट्टे ओढ़ रखे थे जबकि महिलाएं भी केसरिया रंग के परिधान पहने हुए थी। ऐसा लग रहा था मानो रोड ने केसरिया रंग की चादर ओढ़ ली हो।
शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल हुईं। झांकियों में भव्य राम दरबारए राधा.कृष्ण जीए भारत माताए रानी लक्ष्मीबाईए पंच प्यारेए महाराणा प्रतापए छत्रपति शिवाजी महाराज की झांकियां शामिल थी। इसके अलावा डीजे के साथ नासिक ढोल भी बजाया गया। वहीं बजरंग अखाड़े द्वारा पुरानी पद्धतियों दंड और शस्त्र का संचालन किया गया। वहीं छोटे बालक-बालिकाओं द्वारा दंड का प्रदर्शन भी किया गया।
वहीं शोभायात्रा के दौरान हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा की गई। जिसने यात्रा को और भी दिव्य बना दिया। बता दें कि शोभायात्रा हरिपुरा, 4 नं. डिस्पेंसरी मुख्य मार्ग, सोडाला मुख्य मार्ग चैराहा होते हुए श्याम नगर स्थित हरिहर मंदिर पहुंची, जहां महाआरती का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम समाज ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं क्षेत्रवासियों ने अल्पाहार और फल वितरण की व्यवस्था की थी। वहीं यात्रा के संयोजक मोहित मेहरा ने कहा कि यह आयोजन राम भक्ति, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का उत्सव बना।
इस लिंक को शेयर करें

