जालोर में तेल टैंकर पलटा, सड़क पर 200 मीटर तक फैली आग! एक युवक जिंदा जला, दूसरा गंभीर घायल

जालोर में तेल टैंकर पलटा, सड़क पर 200 मीटर तक फैली आग! एक युवक जिंदा जला, दूसरा गंभीर घायल
राजस्थान
18 Mar 2026, 08:42 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Jalore NH-68 Oil Tanker Accident and Fire: राजस्थान के जालोर में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर एक ज़बरदस्त हादसे में तेल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हाईवे पर टैंकर के पलटते ही उसमें आग लग गयी, जो देखते ही देखते सड़क पर 200 मीटर तक फ़ैल गयी। आग में जलने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे की वजह से हाईवे पर कई घंटों तक ट्रैफिक फंसा रहा।

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, टैंकर गाडी का नम्बर गुजरात का था और वो बाड़मेर से गुजरात की तरफ जा रहा था। सिडवाडा ओवरब्रिज के पास से गुज़रते समय टैंकर अचानक पलट गया और उसमें तुरंत ही आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते सड़क पर आग की दीवार बन गई। टैंकर में सवार 34 वर्षीय सुखराम आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। उनके साथी नरसीराम ने वक़्त पर गाडी से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन आग के बीच से निकालने में वो भी गंभीर रूप से झुलस गया। नरसीराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर टैंकर से 200 मीटर तक आग फ़ैल गयी। सांचौर से दमकल की गाड़ियाँ बुलाई गयी। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हाईवे पर दोनों तरफ ट्रैफिक फंसने से गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं।

पुलिस ने आग लगने की वजह की जांच शुरू कर दी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.