जेल में इफ्तार पार्टी करते कैदियों की फोटो वायरल, तलाशी में मिला ये सामान

जेल में इफ्तार पार्टी करते कैदियों की फोटो वायरल, तलाशी में मिला ये सामान
राजस्थान
15 Mar 2026, 02:37 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक जोधपुर केंद्रीय कारागार एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल में इफ्तार पार्टी करते कैदियों का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने सर्च अभियान चलाया। इसमें 13 मोबाइल फोन और एक सिम बरामद हुई। मामले में जेल प्रशासन ने स्थानीय थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज करवाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

खबरों की मानें तो जेल प्रशासन की कार्रवाई के दौरान कुछ बंदियों ने जेल में हंगामा किया। इसके बाद जेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित बंदियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि रमजान के महीने में जेल मुख्यालय के निर्देश पर बंदियों का इफ्तार करवाया जा रहा था। इस दौरान जेल में मौजूद मोबाइल फोन से कुछ बंदियों ने फोटो खींचकर वायरल कर दिया।

जानें जेल अधीक्षक ने क्या कहा? 

जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत के निर्देश पर जेल में बंदियों से कड़ी पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान कुल 13 मोबाइल फोन और 1 सिम बरामद किया गया। फोन मिलने के बाद कैदियों ने कार्रवाई का विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। 



इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.