Free Wi-Fi! राजस्थान के इस शहर में पहला फ्री इंटरनेट जोन शुरू, 45 एक्सेस पॉइंट पर 24 घंटे हाई-स्पीड नेट

Free Wi-Fi! राजस्थान के इस शहर में पहला फ्री इंटरनेट जोन शुरू, 45 एक्सेस पॉइंट पर 24 घंटे हाई-स्पीड नेट
राजस्थान
11 Apr 2026, 05:37 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Rajasthan First Free WiFi Zone: राजस्थान प्रदेश में सरकार ने फ्री इन्टरनेट देने की सुविधा शुरू कर दी है। अजमेर जिले का केकड़ी शहर अब राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन बन गया है। स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने 10 अप्रैल को अजमेर में इसकी लॉन्चिंग कर दी। प्रोजेक्ट को विकसित करने में तीन करोड़ रुपये की लागत लगी है और इसके तहत शहरवासियों को 24 घंटे मुफ्त हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। सरकार इसे जल्द ही इसे पूरे राजस्थान में फ़ैलाने की शुरुआत कर सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलहाल ये योजना सिर्फ अजमेर के केकड़ी शहर में है। प्रोजेक्ट के तहत केकड़ी क्षेत्र को 8 प्रमुख इलाकों में बांटा गया है। इनमें जिला अस्पताल, नगर पालिका, बस स्टैंड, पंचायत समिति, घंटाघर, तेलियान मंदिर, खाटू श्याम मंदिर और कोर्ट परिसर शामिल हैं। इन 8 इलाकों में कुल 45 एक्सेस पॉइंट लगाए गए हैं। एक एक्सेस पॉइंट से 100 मीटर के दायरे में 5 MBPS स्पीड पर इंटरनेट चलता रहेगा। इस नेटवर्क में एक साथ 5000 यूजर जुड़ सकेंगे। प्रोजेक्ट इंजिनियर ने बताया कि वायरस और हैकिंग जैसे पब्लिक नेटवर्क वाली समस्याओं से सुरक्षा रखने के लिए हर लॉगिन सिर्फ एक घंटे तक ही काम करेगा। एक घंटे बाद वापस लॉग इन करना होगा।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि डिजिटल क्रांति के वक़्त में Free Wi-Fi जोन भविष्य की जरूरत बनते जा रहे हैं। यह कदम केकड़ी को तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा और युवाओं, व्यापारियों और students को आगे बढ़ने के नए मौके देगा।

विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भी इसे विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी मदद कहा। छात्र अब आसानी से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे, जबकि दुकानदारों को UPI पेमेंट करने में दिक्कतें ख़त्म होंगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.