Kirodi Lal Meena: क्या किरोड़ी को CM बनते देखना चाहती थी कांग्रेस सरकार?

Kirodi Lal Meena: राजस्थान विधानसभा में कृषि विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सियासी गर्मी अचानक तेज हो गई। बीते दिन सदन में जिस तरह उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा (Ramkesh Meena, Gangapur MLA) ने बीजेपी सरकार और किरोड़ी लाल मीणा को लेकर जो कुछ कहा, उसकी चर्चाएं अब सियासी गलियारों में तेजी से चल रही हैं। लेकिन किरोड़ी लाल मीणा ने इसका जवाब सदन में कांग्रेस को दे भी डाला था। किरोड़ी लाल मीणा ने कह दिया कि कांग्रेस के रामकेश मीणा ने जो भी मेरे लिए कहा- पता नहीं वो तारीफ था या तंज, मेरी ऐसी-तैसी करने के लिए उन्होंने ये बयान दिया।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena in Assembly) ने कहा कि सपने देखना बंद करें, चाहे तोप के गोले से उड़ा दो, मैं न पार्टी छोड़ूंगा और न विचारधारा। किरोड़ी लाल ने कहा कि जब रामकेश मीणा बोल रहे थे तब मैं सदन में था ही नहीं। समझ नहीं आया कि वे मेरी तारीफ कर रहे थे या खिंचाई। लेकिन मैं पार्टी नहीं छोड़ने वाला।” कृषि मंत्री ने चर्चा के दौरान कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकली खाद और बीज का धंधा कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में चल रहा है।
उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने मेरी तारीफ ऐसी तेसी करने के लिए की या भलाई के लिए,यह मुझे नहीं पता- किरोड़ी मीणा... pic.twitter.com/gC11EAIXo4
— Dinesh Dangi (@dineshdangi84) February 20, 2026
रामकेश मीणा ने कहा था- हम चाहते थे किरोड़ी सीएम बनें
इससे पहले रामकेश मीणा ने किरोड़ी लाल मीणा पर कई विवादित बोल बोले। उन्होंने सदन में ये कह दिया कि बीजेपी से मैं कहना चाहता हूं, आपके पास इतना अच्छा नेता है उसके साथ ऐसा मत करो। किरोड़ी मीणा बीजेपी के ताबूत में आखिर कील भी ठोकेंगे। वे अगर गंगापुर आते, तो मैं अपनी सीट भी उनके लिए तैयार हो जाऊंगा। आप अपनी बताओ क्या आप छोड़ोगे। आप तो सत्ता के लिए लड़ रहे हो। इतने काबिल नेता को आपने नजरअंदाज रखा, उन्हें कृषि मंत्री बना दिया, जबकि वे सीएम या डिप्टी सीएम बन सकते थे। रामकेश मीणा ने कहा कि मलाई खाए भजनलाल, जेल जाएं किरोड़ी लाल।
Kirodi Lal Meena BJP के ताबूत में आखिर कील ठोकने वाला होंगे...! #kirodilalmeena #viralnews #TrendingNews #TrendingNow #breakingnews #rajasthannews #rajasthanpolitics #rajasthanvidhansabha pic.twitter.com/7MqCPpZfTd
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) February 20, 2026
बीजेपी ने किरोड़ी लाल मीणा को वो सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। पूर्वी राजस्थान में बीजेपी को जो मजबूती मिली है वो किरोड़ी लाल मीणा की वजह से ही मिली। रामकेश मीणा ने कहा कि किरोड़ी मीणा किसान परिवार से आते हैं और वे किसानों की हर तकलीफ को करीब से जानते हैं, इसलिए वे किसानों के लिए उनके हक के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन उन्हें बीजेपी ने कृषि विभाग तो दे दिया लेकिन आधे-अधूरे अधिकारों के साथ दिया। ग्रामीण विकास विभाग दिया तो वो भी पूरा नहीं दिया।
सियासत में नई बहस— ‘किरोड़ी को CM बनाने की बात क्यों?’
रामकेश मीणा के दिए गए बयान के बाद अब सियासत में चर्चा है कि क्या यह महज बयानबाज़ी थी या किसी बड़े राजनीतिक संकेत का हिस्सा? हालांकि किरोड़ी ने साफ कहा कि वे अपनी पार्टी और विचारधारा के साथ हमेशा खड़े रहेंगे, चाहे कैसी भी स्थिति हो।
इस लिंक को शेयर करें

