मोनालिसा फरार नहीं...? दावा करने वाले शख्स ने बताई पूरी सच्चाई, देखें Video

मोनालिसा फरार नहीं...? दावा करने वाले शख्स ने बताई पूरी सच्चाई, देखें Video
राजस्थान
13 Apr 2026, 12:35 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Monalisa viral claim truth Pushkar Rajasthan: महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अभी भी सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों मोनालिसा और उनका ब्वाॅयफ्रेंड केरल में शादी कर लेते हैं। इसके बाद यह खबर आती है कि मोनालिसा की उम्र केवल 16 से 17 साल है। इस बीच एक और खबर सामने आई कि मोनालिसा पुष्कर से फरार हो गई हैं। मोनालिसा की फरारी का दावा करने वाला शख्स स्वयं को फरमान बता रहा था। ऐसे में हर किसी को यह लगा कि क्या वास्तव में मोनालिसा फरार हो गई है? हालांकि अब उस शख्स ने एक और वीडियो जारी कर पूरे मामले की सच्चाई बता दी है।

दरअसल जो शख्स स्वयं को फरमान बता रहा था वह तो बालोतरा जिले का रहने वाला अरविंद कुमार जोशी है। उसने कहा कि मैंने तो ऐसे ही मजाक में यह दावा कर दिया था। जबकि उसका मोनालिसा और फरमान से कोई संबंध नहीं है। जब शख्स ने यह वीडियो बनाया तो सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई कि मोनालिसा पुष्कर से फरार हो गई हैं। इसके बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल जाते हैं। हालांकि विवाद बढ़ता देख युवक ने अपनी सच्चाई बता दी।

https://www.instagram.com/heartzon_e/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3f30733a-e4eb-4863-8e24-31acf5f213bd

लगातार विवादों में हैं मोनालिसा

वीडियो में अरविंद ने कहा कि वह मुस्लिम युवक नहीं बल्कि वह एक हिंदू है। ऐसे में अब यह बात तो साफ हो गई कि मोनालिसा फरार नहीं हुई हैं। बता दें कि फिलहाल मोनालिसा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जांच में सामने आया है कि मोनालिसा नाबालिग है। इसके अलावा मोनालिसा ने हाल ही में अपनी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। ऐेसे में अब देखना यह है कि पुलिस मोनालिसा की कस्टडी कब लेती है क्योंकि फिलहाल तो वह फरमान के साथ ही रह रही है।

ये भी पढ़ेंः दिमागी बुखार, चांदीपुरा वायरस या कुछ और... सलूंबर में बच्चों की मौत की वजह क्या?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.