जोधपुर में फिल्म ‘चिरैया’ जैसी असली वारदात, बहुओं के लिए मां ने अपने बेटे को दिलाई सज़ा

जोधपुर में फिल्म ‘चिरैया’ जैसी असली वारदात, बहुओं के लिए मां ने अपने बेटे को दिलाई सज़ा
राजस्थान
07 Apr 2026, 01:33 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Jodhpur: जोधपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हाल ही में आई फिल्म ‘चिरैया’ की याद दिला देगा। यहां 5 साल पुराने मामले में एक मां ने अपने बेटे को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। अब ये खबर जो भी सुन रहा है वो इस मां की तारीफ करते नहीं थक रहा है। इस मां ने अपने बेटे को 10 साल की सज़ा दिलाई है। वो भी अपनी बहुओं के लिए।

बड़े और छोटे भाई की पत्नियों का किया रेप

दऱअसल 2021 में जोधपुर के पीपाड़ थाने में एक केस दर्ज हुआ था। जिसमें कहा गया था कि आरोपी शख्स ने अपने बड़े और छोटे भाई की पत्नियों का रेप किया है। अपनी बड़ी भाभी के साथ दोपहर के वक्त खेत में जाकर दरिंदगी की लेकिन डर के मारे उसने किसी को कुछ नहीं बताया। जिसके बाद आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए और उसने कुछ दिन बाद अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ रात में दुष्कर्म किया। लेकिन छोटी बहु चुप नहीं रही, उसने ये बात अपनी सास को बताई जिसके बाद बड़ी बहु के साथ अत्याचार का मामला भी सामने आया। जिसके बाद थाने में ये केस दर्ज हुआ।

पीड़िताओं की सास ने थाने में केस तो दर्ज कराया ही साथ ही जब मामला अदालत में पहुंचा। तो गवाही भी सास ने दी। जिसके बाद पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश डॉ दुष्यंत दत्त ने आरोपी को अलग-अलग धाराओं में 10 साल की जेल और 85 हजार रुपए जुर्माना लगाया।

फैसले में रामचरित मानस की चौपाई

इस केस की सबसे खास बात ये रही कि जज ने फैसला देते वक्त पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस (Ramcharitmanas) की चौपाई भी लिखी। उन्होंने लिखा और कहा ‘अनुजवधू भगिनी सुतनारी, कन्या सम एति चारि। एहि को देख कुदृष्टि से, ताहि बधे कछु पाप न होई'।। यानी “छोटे भाई की पत्नी, बहन, बेटे की पत्नी और खुद की बेटी अपनी बेटी के समान ही होती हैं और जो भी इन पर बुरी नजर डालता है तो उसे सजा देने में पाप नहीं लगता।“ समाज में इस तरह का पाप जरा भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सज़ा जरूर मिलेगी।

ये भी पढ़ें- गांव के अस्पताल में डॉक्टर तक नहीं, समय पर होता इलाज तो बच जाते मासूम...राजस्थान में 3 दिन में 5 बच्चों की मौत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.