मोदी की 8936 दिनों की जनसेवा यात्रा सबके लिए प्रेरणा: मदन राठौड़: साधारण चायवाले से देश के सबसे बड़े पद तक का सफर प्रेरणादायक

मोदी की 8936 दिनों की जनसेवा यात्रा सबके लिए प्रेरणा: मदन राठौड़: साधारण चायवाले से देश के सबसे बड़े पद तक का सफर प्रेरणादायक
राजनीति
27 Mar 2026, 08:34 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Madan Rathore on Narendra Modi: नरेंद्र मोदी की सरकार प्रमुख के तौर पर राजनीतिक यात्रा के 8936 दिन पूरे होने पर राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप, कार्यशैली और उपलब्धियों गिनाई। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल के 8936 दिन पूरे हो चुके हैं, जो किसी भी भारतीय नेता के लिए रिकॉर्ड है।

राठौड़ ने मोदी के जीवन को प्रेरणादायक यात्रा बताया। कहा कि साधारण परिवार से निकलकर चाय की दुकान लगाने से लेकर देश के सबसे बड़े पद तक पहुंचने का उनका सफर बहुत संघर्षों भरा रहा। गुजरात में अपने कार्यकाल के दौरान मोदी ने सरदार सरोवर बांध, नर्मदा जल को साबरमती तक पहुंचाना, बिजली-पानी की समस्याओं का समाधान और राज्य को इंडस्ट्रियल हब बनाने जैसे कई बड़े विकास कार्य किए। आज साबरमती एक टूरिस्ट स्पॉट बन चुकी है और ‘गुजरात मॉडल’ पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गया है।

किसानों के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, ई-नाम और महिलाओं-युवाओं के लिए मुद्रा योजना जैसी स्कीमों से किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण हुआ।

राठौड़ ने कहा कि इस वक़्त क्रूड ऑयल के दाम आसमान छू रहे हैं, फिर भी पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 से घटाकर ₹3 कर दी गई और डीजल पर जीरो। आम आदमी पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा।

राठौड़ ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास की तरफ आगे बढ़ता रहेगा और 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को साकार करता रहेगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.