दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के सामने देश की सबसे ऊंची हनुमान जी की मूर्ति, नाथद्वारा बना गवाह

दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के सामने देश की सबसे ऊंची हनुमान जी की मूर्ति, नाथद्वारा बना गवाह
राजस्थान
27 Mar 2026, 02:35 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Nathdwara Hanuman Ji Murti: भगवान राम और हनुमानजी के प्रेम और पवित्र सम्बन्ध की गाथा तो बहुत सालों से हिंदुस्तान की गलियों में गूंज रही है लेकिन रामनवमी के मौके पर राजसमंद जिले के नाथद्वारा में एक ऐसा धार्मिक आयोजन हुआ जिसने राज्य की ही बल्कि देश में भक्ति और शक्ति का अनुपम मिलने देखा।

विश्वास स्वरूपम् शिव प्रतिमा को प्रणाम कर रहे हैं हनुमान जी

दरअसल नाथद्वारा में देश की सबसे ऊंची 131 फीट की हनुमान जी की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। ये 500 फीट ऊंचे पहाड़ पर स्थापित की गई है। इसे श्रीनाथजी के प्रति भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। सबसे खास बात ये है कि ये प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची विश्वास स्वरूपम् शिव प्रतिमा के ठीक सामने और उन्हें प्रणाम करते हुए स्थापित है।

कैसे बनी ये प्रतिमा?

नाथद्वारा में स्थापित इस मूर्ति में करीब 115 टन स्टील और 40 टन फाइबर ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। साथ में इस पर स्वर्ण की परत चढ़ाई गई है। जिसके लिए थाईलैंड से गोल्ड कलर मंगवाया गया है। दक्षिणमुखी हनुमानजी की ये प्रतिमा का निर्माण दिल्ली के प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत ने किया जिसे पूरा करने में उन्हें 3 साल लगे।

इस प्रतिमा के शुभारंभ के दौरान मंदिर के युवराज गोस्वामी विशाल बाबा और श्रीमद राजचंद्र मिशन के संस्थापक राकेश महाराज समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। ये भव्य प्रतिमा प्रतिमा अब श्रद्धालुओं के लिए एक नया आस्था केंद्र बन गई है, जो निशुल्क दर्शन के लिए खुली है।

कंटेंट- एकता शर्मा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.