पाकिस्तान राजस्थान से पंजाब तक....भीषण आतंकी हमले की साजिश, जानिए कैसे पाकिस्तान ने बनाया ब्लूप्रिंट

पाकिस्तान राजस्थान से पंजाब तक....भीषण आतंकी हमले की साजिश, जानिए कैसे पाकिस्तान ने बनाया ब्लूप्रिंट
राजस्थान
15 Mar 2026, 06:14 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Rajasthan News: लगता है पाकिस्तान हमेशा कटोरा पकड़कर भीख मांगते ही नजर आएगा। क्योंकि उसे काम नहीं बल्कि आतंकी हमलों से ही अपना गुजारा करना है। एक बार फिर से पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकत भारत के साथ चली। पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए भारत के पंजाब में RDX भेजा। जो पंजाब समेत राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा में आतंकी हमलों में इस्तेमाल किया जाना था। पाकिस्तान ने तो इसका ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया। लेकिन देश की सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस विभाग की सतर्कता ने इस साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने 3 आतंकियों को गिरफ्तार भी कर लिया। अब ये केस राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA के पास जा सकता है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ को दहलाने की साजिश

आरोपियों ने बताया कि ये RDX पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी ने अमृतसर में पहुंचवाया। ये विस्फोटक ड्रोन के जरिए पंजाब में गिराया गया। वहीं से भारत में फैले नेटवर्क ने उठाया। आरोपियों ने राजस्थान के हनुमानगढ़ को दहलाने की पूरी साजिश रच ली थी। यहां के कई संवेदनशील जगहों की रेकी की। उसके वीडियो बनाए और सीधा पाकिस्तान भेजे। जहां इन्हें धमाके करने थे। उनकी लिस्ट ऐसी निकली कि किसी भी सुरक्षा एजेंसी के हांथ-पांव फूल जाएं। इनमें शामिल थे अंबाला छावनी का तोपखाना इलाका, मुलाना का माता बाला सुंदरी मंदिर, दिल्ली का सफदरजंग अस्पताल और निजामुद्दीन स्टेशन, चंडीगढ़ सेक्टर-17, पंजाब के कई बड़े शहरों के थाने, मार्केट और आर्मी कैंट एरिया।

ये सिर्फ रेकी नहीं, भारत के भीतर बड़े पैमाने पर नरसंहार की ब्लैक स्कीम थी। लेकिन अभी रुकिए अभी तो इस प्लान की सबसे खतरनाक बात तो बताना अभी बाकी है। और वो ये कि आतंकियों का सबसे पहला टारगेट था राजस्थान का हनुमानगढ़, जी हां, यहां IED पहुंच चुका था। बस RDX नहीं आ पाया था। चार दिन तक वो IED वहीं पड़ा रहा। RDX न पहुंचने पर प्लान फेल हो गया और बाद में IED वापस मंगवा लिया गया, जरा सोचिए आप यानी धमाका, बस एक कदम दूर था।

कैसे पकड़ में आए आतंकी?

अब आपको बताते हैं कि पाकिस्तान की हर नापाक मंसूबों का खुलासा हुआ कैसे दरअसल पंजाब से जो तीन आतंकी पुलिस ने पकड़े हैं, वो अंबाला कैंट की तरफ बाइक पर जा रहे थे। लेकिन वो अकेले नहीं थे। उनके साथ था एक्टिव IED, उसके साथ थी बैटरी, टाइमर और डेटोनेटर। ये IED प्रेशर रिलीज स्विच से जुड़ा हुआ था यानी कभी भी फट सकता था। लेकिन इन आतंकियों को नहीं पता था कि जिस देश को वो दहलाने की कोशिश कर रहे हैं, उस देश की सुरक्षा एजेंसियां इतनी ज्यादा एक्टिव है कि वो उन्हें रास्ते से ही उठा लेंगी। जी हां,,,इन आतंकियों को पता ही नहीं था कि STF पिछले कई दिनों से इस नेटवर्क पर नजर गड़ाए बैठी है। टीम ने इन तीनों आतंकियों को दबोच लिया। सबसे पहले एक्टिव IED को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया।

पूछताछ में फिर इन आतंकियों ने बताया कि उन्हें राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा को दहलाने की जिम्मेदारी मिली है। जो दी है पाकिस्तान में बैठे उनके आका शहजाद भट्टी ने, उन्होंने बताया कि पहले तो उनका टारगेट बाला सुंदरी मंदिर था। लेकिन ऐन वक्त पर भट्टी ने टारगेट बदलवा दिया और ऑर्डर दिया कि कैंट एरिया में ब्लास्ट करो।

NIA के पास जाएगा मामला!

इस पूरे मामले की गृह मंत्रालय ने हरियाणा पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। NIA ने भी डिटेल तलब की है। यानी मामला अब राष्ट्रीय स्तर की जांच के दायरे में जाएगा और अदालत ने भी तीनों आतंकियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। क्योंकि हैंडलर अभी पाकिस्तान में बैठा है और उसका बड़ा नेटवर्क भारत में फैला है। अब सवाल सिर्फ एक है कि NIA की एंट्री के बाद क्या एजेंसी शहजाद भट्टी तक पहुंच पाएगी?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.