'नोटबंदी-ऑपरेशन सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया...', राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जादूगर कहा, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

Rahul Gandhi speech Lok Sabha: संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन आज राहुल गांधी ने लोकसभा में अपनी बात रखी। इस दौरान कई बार उन्हें भाषण बीच में रोकना पड़ा। जिसकी वजह उनका मु्द्दे से हटकर बोलना था। ऐसे में स्पीकर ओम बिरला ने उनको बिल पर अपनी बात रखने को कहा। हालांकि नेता प्रतिपक्ष ने इन सब के बावजूद अपनी बात रखी। उन्होंने इस दौरान नोटबंदी से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक का जिक्र किया और पीएम मोदी को जादूगर कहा। आइये जानते हैं उनके भाषण की पांच बड़ी बातें।
1. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें जादूगर कहा। उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया। हालांकि किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा आपत्ति जताने के बाद राहुल गांधी के भाषण के ये अंश लोकसभा की कार्यवाही से हटाने का आदेश स्पीकर ने दे दिया।
2. राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र ओबीसी भाई-बहिनों के अधिकार छीनना चाहती है। वे संविधान के ऊपर मनुवाद हावी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी पावर कम होती जा रही है। इसलिए आप लोग चुनावी नक्शा बदलना चाह रहे हो। लेकिन हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे। पूरा विपक्ष इसे हरा कर रहेगा। हम आपको ओबीसी का हक नहीं छीनने देंगे।
ये भी पढ़ेंः 'क्रेडिट का ब्लैंक चेक दे रहा हूं...', लोकसभा में महिला आरक्षण पर विपक्ष से बोले पीएम मोदी, पढ़ें भाषण की 5 बड़ी बातें
3. राहुल गांधी ने कहा कि इस कमरे में बैठे सभी लोग जानते हैं कि महिलाओं के मुद्दे क्या हैं? घर में मां और बहिनें पत्नियां हैं। मेरी और पीएम की पत्नियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं सेंट्रल फोर्स होती हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कल मेरी बहिन प्रियंका गांधी स्पीच दे रही थी, पांच मिनट में उसने वह किया जो मैं 20 साल में नहीं कर पाया। अमित शाह के चेहरे पर स्माइल आ गई।
4. नेता विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं सदन से कहना चाहता हूं कि ये महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह उनको सशक्त नहीं बनाएगा। ये बिल सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है। यह शेमफुल है। पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे, लेकिन इस वाले को नहीं।
ये भी पढ़ेंः 40 साल पहले की गलती दोहरा रही कांग्रेस? पहले ट्रिपल तलाक अब 33% आरक्षण पर बवाल!
इस लिंक को शेयर करें

