हाईकोर्ट में बार काउंसिल चुनाव के दौरान हंगामा, फर्जी वोटिंग के आरोप, जानें क्या बोले वकील?

हाईकोर्ट में बार काउंसिल चुनाव के दौरान हंगामा, फर्जी वोटिंग के आरोप, जानें क्या बोले वकील?
राजस्थान
22 Apr 2026, 03:15 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

राजस्थान में आज बार काउंसिल के चुनाव चल रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही वकील वोटिंग के लिए लाइन में लगे हैं। इस बीच राजधानी जयपुर में वोटिंग के दौरान भारी हंगामा हो गया। हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में एक पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग के बाद फिलहाल मतदान रोक दिया गया है। वोटिंग करने आए वकीलों ने फर्जी वोटिंग के आरोप लगाए। वकीलों ने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता की कमी है। वहीं मतदान केंद्र पर मौजूद वकील ने कहा कि एक घंटे वोटिंग के बाद जमकर हंगामा हुआ। उन्होंने कहा कि हमें वोटिंग स्लिप दिए गए लेकिन जब मैं मतदान के लिए गया तो बैलेट पेपर नहीं दिया गया।

वकील ने कहा कि एक वकील को तो बोला गया कि उनका वोट पहले ही डाला जा चुका है, इसके बाद उस वकील ने वहां पर जमकर हंगामा किया। वहीं कुछ वकीलों ने मतदान के अंदर हुई धांधली को न्यायपालिका के इतिहास का काला दिन बता दिया। वकीलों ने कहा कि यह चुनाव हमारे लिए उत्सव की तरह था लेकिन इस तरह से धांधली बहुत ही निराशाजनक है।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस की अपील तक को कोर्ट ने किया था खारिज, पंचायत चुनाव पर गहलोत ने की BJP की घेराबंदी

जयपुर में 22 हजार अधिवक्ता वोटर

बता दें कि बार काउंसलिंग के चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा बूथ राजस्थान हाईकोर्ट में बनाए गए हैं। हाईकोर्ट में बने बूथ पर 14 हजार 781 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। हाईकोर्ट में मतदान के लिए 200 केबिन बनाए गए हैं। वहीं जयपुर में हाईकोर्ट के अलावा सेशन कोर्ट, फैमिली कोर्ट, आमेर और सांगानेर कोर्ट में भी मतदान की व्यवस्था की गई है। जयपुर में कुल 22 हजार अधिवक्ता वोटर के तौर पर पंजीकृत है।

ये भी पढ़ेंः रिफाइनरी में आग पर Ex CM गहलोत का विस्फोटक बयान, बोले PM की रैली में इतनी बड़ी लापरवाही


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.