पंचायत निकाय चुनाव के लिए तैयार BJP महिला मोर्चा, 49 महिला नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

Rajasthan BJP Mahila Morcha: राजस्थान बीजेपी पंचायत और निकाय चुनाव से पहले अपने सभी मोर्चों को ‘चुनावी मोर्चे’ पर तैयार कर रही है। कुछ दिन पहले SC मोर्चा की पदाधिकारियों की लिस्ट जारी होने के बाद अब महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट भी जारी हो गई है जिसमें 49 महिलाओं नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें 3 महामंत्री हैं। 8 उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश मंत्री और 12 प्रदेश प्रवक्ता हैं। इनके अलावा कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष के नामों का भी ऐलान किया गया है। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने महिला मोर्चा की नई टीम को बधाई दी है। वहीं इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), CM भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि महिला मोर्चा की नई टीम राजस्थान में महिलाओं की आवाज बनेगी। महिला मोर्चो को सुदृढ़ करने का काम करेगी। सरकार की जनहित की य़ोजनाओं को धरातल पर लाने का काम किया जाएगा। साथ ही पार्टी की रीति-नीति को साथ लेकर टीम चलेगी।
भाजपा राजस्थान के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी एवं राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय भजनलाल शर्मा जी का हृदय से कोटि-कोटि आभार एवं अभिनंदन।
आप दोनों का दूरदर्शी नेतृत्व, सशक्त मार्गदर्शन एवं सतत प्रेरणा हम सभी के लिए ऊर्जा और संकल्प का आधार है। 🙏
नवगठित महिला मोर्चा… pic.twitter.com/8opdvlDHqy
— Rakhee Rathore (@RakheeRathore_) March 31, 2026
ये महिला नेता बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष
बालोतरा से श्रीमती विजय लक्ष्मी राजपुरोहित
चूरू से शिखा वेद
सीकर से निकिता राठौड़
जयपुर शहर से ज्योति मिश्रा
अलवर उत्तर से डॉ. शानू यादव
जयपुर शहर से अनुराधा माहेश्वरी
श्रीगंगानगर से अंजू सैनी
भीलवाड़ा से रेखा परिहार
ये बनी हैं प्रदेश महामंत्री
झुंझुनूं से डॉ. अरूणा सिहाग
कोटा शहर से सुनीता व्यास
दौसा से डॉ. मूर्ति मीणा
ये बनी हैं प्रदेश मंत्री
नागौर देहात से डॉ. रजनी गावड़िया
अजमेर देहात से मुकेश कंवर
पाली से रेखा जैन
चूरू से जयश्री दाधिच
भरतपुर से हंसिका गुर्जर
जयपुर शहर से अमरावती शर्मा
करौली से शीला चन्दन जाटव
अजमेर शहर से सीमा अखावत
प्रदेश कोषाध्यक्ष- सुषमा सोनी- जयपुर शहर
प्रदेश सह कोषाध्यक्ष- कनिका विश्नोई
कार्यालय मंत्री
जयपुर शहर से मीना बनर्जी
जयपुर शहर से बीना शर्मा
मीडिया प्रभारी
जयपुर देहात दक्षिण से सुजाता मीणा
मीडिया सह प्रभारी- पूनम जैन- कोटा शहर से
प्रदेश आई.टी. संयोजक
जयपुर शहर से पूजा गुरनानी
प्रदेश आई.टी. सह संयोजक
डॉ. सोनिका जैन- उदयपुर शहर
सोशल मीडिया प्रभारी
प्रियंका त्यागी- जोधपुर शहर
सोशल मीडिया सह प्रभारी
मनीषा जोधा- बीकानेर शहर
रिसर्च संयोजक
श्रीष्टि सेठी- जयपुर शहर
रिसर्च सह संयोजक
सुलभा सारदा- जयपुर शहर
प्रदेश प्रवक्ता
अनुपमा मोदी- जयपुर शहर
अदिती शर्मा- जयपुर शहर
आंचल अवाना- जयपुर शहर
मंजू सैनी- जयपुर देहात उत्तर
किरण मेघवाल- हनुमानगढ़
डॉ. अंजली यादव- अलवर उत्तर
रजनी सोनी- कोटा देहात
निर्मला मकवाना- बांसवाडा
ममता कुमावत- बालोतरा
सुनिता सैनी- अलवर दक्षिण
चेतना मीणा- सवाईमाधोपुर
रमेश कुमारी कौर- श्रीगंगानगर
कार्यक्रम प्रभारी
डॉ. नीलम मूंदड़ा- जोधपुर शहर
इस लिंक को शेयर करें

