राजस्थान BJP की नई पावर ब्रिगेड, पढ़ी-लिखी महिला नेता बनेंगी गेमचेंजर!

राजस्थान भाजपा की राजनीति में एक ऐसा मोड़ आया है जिसने साफ-साफ बता दिया है कि अब पार्टी की महिला ब्रिगेड सिर्फ चेहरा नहीं बल्कि ब्रेन पावर बनेगी। पढ़ी-लिखी, प्रोफेशनल, डिग्री-धारी महिलाओं की नई फौज तैयार है और ये बदलाव किसी छोटे संकेत का हिस्सा नहीं है। ये है राजनीति की नई पिक्चर, बीजेपी ने राजस्थान में महिला नेतृत्व की परिभाषा ही बदल दी है। पहले पद मिलते थे पहचान देखकर लेकिन अब प्राथमिकता है काबिलियत को। महिला मोर्चा की नई टीम इसका ताज़ा उदाहरण है, जहां जगह मिली है उन महिलाओं को, जो क्लासरूम से लेकर प्रोफेशनल दुनिया तक खुद को साबित कर चुकी हैं।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं बीजेपी महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी
अब बीजेपी महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी में नियुक्तियों को देखें तो हर पद पर एक ही चीज़ कॉमन मिलती है। वो है एजुकेशन, स्किल और एक्सपर्टाइज। ये महिलाएं MA, MBA, LLB, PhD, MBBS, इंजीनियर हैं। महिला मोर्चा की सूची पर नजर डालें तो प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर प्रवक्ता और IT संयोजक तक, हर पद पर शिक्षित चेहरों का वर्चस्व दिखता है।
मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने खुद LLB, LLM और मैथ्स में M.Sc की डिग्री रखती हैं। तो प्रदेश मंत्री डॉ. रजनी गावड़िया ने MBBS, MS किया हुआ है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजली यादव के पास LLM, PhD की डिग्री है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नीलम मूंदड़ा ने PhD किया हुआ है। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. मंजू मेघवाल ने भी PhD की हुई है। यानी ये टीम सिर्फ राजनीतिक प्रतीक नहीं बल्कि एक प्रोफेशनल वॉर-रूम है।
मोर्चा की टीम — किस नेता के पास कौन-सी डिग्री है
प्रदेश उपाध्यक्ष
1. विजय लक्ष्मी राजपुरोहित — M.A. (लोक प्रशासन), पंचायतीराज में डिप्लोमा
2. निकीता राठौड़ — M.A., B.Ed.
3. शिखा बेद — BBA, M.Com, LLB
4. श्रीमती ज्योति मिश्रा — LLB, B.Ed.
5. डॉ. शान्तु यादव — BDS (Dentist), M.A., MBA
6. रेखा परिहार — M.A., B.Ed.
7. अनुराधा माहेश्वरी — M.A. (Hindi)
8. श्रीमती अंजू सैनी — B.A.
प्रदेश महामंत्री
9. सुनिता व्यास — M.A.
10. डॉ. अरुणा सिहाग — B.Sc. (ऑनर्स विज्ञान), डिप्लोमा इन इलेक्ट्रो-होम्योपैथी
11. डॉ. मूर्ति मीणा — B.A., B.Ed.
प्रदेश मंत्री
12. डॉ. रजनी गावड़िया — M.B.B.S., M.S.
13. मुकेश कंवर — B.A., M.A. (Political Science)
14. रेखा जैन — M.Sc., B.Ed.
15. जयश्री वाधव — B.Com, M.Com, LLB
16. हंसिका गुर्जर — B.Com, M.Com
IT, सोशल मीडिया और रिसर्च जैसे टेक्निकल रोल तक अब ऐसे लोगों को मिले हैं। जिनका बैकग्राउंड प्रोफेशनली मजबूत है। प्रदेश IT संयोजक पूजा गुरनानी के पास BA की डिग्री है। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी प्रियंका त्यागी ने MA, MCA किया है। रिसर्च संयोजक श्रृष्टि सेठी ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया हुआ है। जो साफ दिखाता है कि BJP का महिला मोर्चा अब सिर्फ भीड़ नहीं—क्लास बन चुका है।
प्रदेश प्रवक्ता
अदिति शर्मा — M.A., LLB
आंचल अवाना — B.A., B.Ed.
मंजू सैनी — M.A., History
किरण मेघवाल — B.A., M.A., LLB
डॉ. अंजली यादव — LLB, LLM, Ph.D in Law
रजनी सोनी — M.A., B.Ed.
निर्मला मक्कावाना — B.A., Textile Designer
ममता कुमावत — B.A.
सुनिता सैनी — B.A.
चेतना मीणा — M.A., B.Ed.
रेशमा कुमारी कोर — 12th
कार्यक्रम प्रभारी
डॉ. नीलम मूंदड़ा — Ph.D in Geography
मन की बात संयोजक
उमा शर्मा — M.A. History
मन की बात सह संयोजक
वीणा कुमारी दशोरा — M.A. History, English, B.Ed.
प्रशिक्षण प्रभारी
डॉ. मंजू मेघवाल — Ph.D in Microbiology
सह प्रशिक्षण प्रभारी
रूबिया उपाध्याय — M.A. English
प्रदेश मंत्री
अमरावती शर्मा — M.A., B.Ed.
डॉ. शीला चन्दन जाटव — Ph.D in Psychotric (Pursuing)
सीमा अखावत — B.A., M.A.
प्रदेश कोषाध्यक्ष / सह कोषाध्यक्ष
सुषमा सोनी — M.Sc.
कनिका विश्वई — B.A.
कार्यालय मंत्री
मीना बनर्जी — B.A., M.A.
बीना शर्मा — M.A. Hindi, B.Ed.
मीडिया प्रभारी / सह प्रभारी
सुझाता मीणा — B.Com, M.Com
पूत्सम जैन — CA, MBA
प्रदेश आई.टी. संयोजक / सह संयोजक
पूजा गुरनानी — B.A.
डॉ. सोनिका जैन — Ph.D., LLB, M.Com, MBA
सोशल मीडिया प्रभारी / सह प्रभारी
प्रियंका त्यागी — M.A., MCA
मनीषा जोधा — B.Com, M.Com
रिसर्च संयोजक / सह संयोजक
शृष्टि सेठी — B.Tech in Computer Science
सुममा सारडा — B.A., LLB
प्रदेश प्रवक्ता
अनुपमा मोदी — M.A.
33% नारी वंदन अधिनियम की बिसात बिछना शुरू
गौर करें तो बीजेपी के इस नए मूव से केंद्र सरकार के बड़े फैसले को राजनीतिक दिशा दे दी है। जो 33% आरक्षण वाले नारी वंदन अधिनियम को लेकर है। अब हर पार्टी चाहती है कि कल की मजबूत महिला नेता आज ही तैयार कर ली जाएं। राजस्थान BJP की ये नई टीम उसी रणनीति का हिस्सा नज़र आती है। संगठन अब जमीनी काम के साथ-साथ महिलाओं को लीडरशिप ट्रेनिंग और जिम्मेदारी दोनों दे रहा है। राजस्थान की राजनीति में महिलाएं अब बैकसीट पर नहीं, ड्राइविंग सीट पर हैं। ऐसे में ये कार्यकारिणी आने वाले समय में राजनीति में बड़ा असर छोड़ सकती है। जैसे फैसलों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। नीतियों में प्रोफेशनलिज़्म आएगा। युवा महिलाओं के लिए राजनीति एक आकर्षक करियर बनेगी। शिक्षित महिलाएं आने वाले समय की राजनीति का चेहरा तय करेंगी—और यह टीम उसका शुरुआती खाका है।
इस लिंक को शेयर करें

