Rajasthan Budget 2026: स्टार्टअप वाले युवाओं को 10 लाख तक का ब्याज फ्री लोन, स्टूडेंट्स को पुराने Model के लैपटॉप की जगह वॉउचर्स

Rajasthan Budget 2026 Youth Welfare Schmes: वित्त मंत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) ने राजस्थान विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। यह बजट दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत तीसरा पूर्ण बजट है। इसमें मुख्य रूप से विकसित भारत 2047 के विजन को तवज्जो दी गई है, जो राजस्थान का केंद्र सरकार से समन्वय और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। वर्ष 2026 का यह बजट 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये का बजट है, जो पिछले साल के मुकाबले 41.39 प्रतिशत ज्यादा है।
आमतौर पर राज्य बजट भाषण लगभग 1 से 2 घंटे चलता है, लेकिन इस बार दीया कुमारी ने 2 घंटे 54 मिनट का भाषण दिया है। अवधि के लिहाज से यह बजट भाषण ऊपरी छोर का बजट भाषण है, लेकिन क्या इसमें ऊपरी छोर की घोषणाएं भी हुईं हैं? भाषण में दीया कुमारी ने बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, पेयजल, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, अरावली संरक्षण जैसे गंभीर विषयों को प्राथमिकता देकर विशेष घोषणाएं की।
आदर्श बजट क्या है?
समृद्ध भारत का एक आदर्श बजट वही है, जिसमें गरीबों को छूट मिले, किसान और जवान की मेहनत, उसके पसीने की एक-एक बूंद का हिसाब मिले। बजट ऐसा हो जिससे मध्यम वर्ग को राहत हो, मगर ईमानदार टैक्स पेयर भी ना आहत हो। स्टार्टअप को उड़ान मिले, युवाओं के सपनों को नया आसमान मिले। हर हाथ को काम और हुनर को सम्मान मिले, तभी तो मेरे देश को एक नई पहचान मिले।
बजट में युवाओं के लिए क्या है ?
भजनलाल सरकार ने युवाओं के लिए नई सौगात दी है। इस बार बजट के पिटारे से प्रदेश के युवाओं और उनके सपनों को साकार करने और स्टार्टअप्स को बूस्ट देने के लिए युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन देने की घोषणा की है, जिससे प्रदेश के 30 हजार युवाओं को सीधा फायदा मिलेगा।
स्व रोजगार योजना से युवाओं को क्या- क्या मिलेंगे लाभ?
• युवाओं के बिजनेस, MSME स्टार्टअप्स को मिलेगा सहयोग।
• बिना मशक्कत और कम कागजी कार्यवाही से मिलेगा लोन।
• बैंक लोन और Interset Rate का नहीं होगा दबाब।
• राजस्थान के 1 लाख युवाओं को मिलेगा लाभ।
• 10 लाख सीमा तक Interest Free Loan।
• जॉब मांगने वाला युवा वर्ग अब नौकरी देने और रोजगार पैदा करने वाले बनेंगे।
• युवा में बिज़नेस मार्केट और जोखिम लेने की समझ के साथ आत्मविश्वास बढेगा।
टैबलेट और लैपटॉप नहीं, उसके बदले दिए जाएंगे वाउचर
अभी तक सरकार की तरफ से मेधावी छात्र-छात्राओं को जो लैपटॉप और टैबलेट दिए जाते थे, वे पुराने मॉडल, कम RAM-ROM, कम स्टोरेज वाले डिवाइस होते थे, जो तकनीकी दौर में समय के पहले ही Outdated हो जाते थे। इससे निपटने के लिए सरकार ने एक उपाय निकाल लिया है। अब सरकार द्वारा मेधावी छात्रों को लैपटॉप और टैबलेट देने के बजाय 20 हजार रुपये राशि के वाउचर्स दिए जाएंगे, जिनसे स्टूडेंट्स अपने अनुसार, बाजार से अच्छा डिवाइस खरीद सकेंगे।
कंटेंट - रोहित अवस्थी
इस लिंक को शेयर करें