राजस्थान में फिर महंगा कॉमर्शिएल सिलेंडर, जानिए अब क्या हुआ रेट

राजस्थान में फिर महंगा कॉमर्शिएल सिलेंडर, जानिए अब क्या हुआ रेट
राजस्थान
01 Apr 2026, 11:40 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Commercial LPG Cylinder Rate: देश-प्रदेश में LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच अब तेल कंपनियों ने अब गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। आधी रात को रेट मे बढ़ोतरी की गई। इसके बाद अब कॉमर्शिएल सिलेंडर 195 रुपए महंगा कर दिया है। इन बढ़े हुए रेट से अब फूड चेन उद्योगों, होटल्स और ढाबों जैसे उद्योगों को झटका लगा है क्योंकि उन्हें पहले से ही कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत झेलनी पड़ रही है, ब्लैक में महंगा सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है और अब उन्हें ये बढ़े हुए दाम परेशान कर सकते हैं।

राजस्थान में कितना महंगा हुआ LPG सिलेंडर

तेल कंपनियों के दाम बढ़ाने के बाद राजस्थान में अब LPG कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 195 रुपए बढ़ गए हैं। 19 किलो गैस वाला सिलेंडर अब 2106 रुपए में मिलेगा जो पहले 1911 रुपए का था। वहीं ये इस साल में लगातार 5वीं बार है जब कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। इस तरह अब तक कॉमर्शियल सिलेंडर पर 497 रुपए बढ़ाए जा चुके हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.