RCA Election: खत्म होगा सालों का इंतजार, जल्द होंगे RCA चुनाव!

RCA Election: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी RCA के चुनाव जल्द हो सकते हैं। संघ की एडहॉक कमेटी के सभी सदस्य संघ को मजबूत करने के साथ-साथ अब चुनाव जल्द होने की बात कह रहे हैं। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे और एडहॉक कमेटी (RCA Ad Hoc Committee) के सदस्य धनंजय खींवसर ने कहा कि उन्हें नई लीडरशिप पर पूरा भरोसा है और ये भी भरोसा है नए संयोजक मोहित यादव RCA का चुनाव भी जल्द कराएंगे।
RCA की एडहॉक कमेटी के नए संयोजक मोहित यादव (RCA Convener Mohit Yadav) ने ये कहा कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव जल्द कराए जाएंगे। सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वो पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि RCA कैसे मजबूत हो, कैसे कामों में तेजी लाई जाए इस पर बातचीत चल रही है और इसे बेहतर बनाया जाएगा।
डीडी कुमावत पर क्या बोले मोहित यादव
RCA की एडहॉक कमेटी के पूर्व कन्वीनर डीडी कुमावत (D.D. Kumavat) पर मोहित यादव ने कहा कि उनसे मेरा जो भी मतभेद रहा हो लेकिन उसका असर क्रिकेट की गतिविधियों पर नहीं पड़ा और ना ही पड़ना चाहिए। हम सभी सदस्य यहां (Rajasthan Cricket Assosiation) हैं भले उनके विचार कुछ हों, मेल ना खाते हैं लेकिन जो हम सबका उद्देश्य है वो एक ही है।
अगले साल मिलेंगे IPL को ज्यादा मैच?
इस बार जयपुर को IPL के सिर्फ 4 ही मैच मिलने पर मोहित यादव ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ये जो भी हुआ वो सही नहीं था लेकिन अगले साल इससे ज्यादा मैच लाकर दिखाएंगे। इसके लिए संघ तमाम गतिधिवियों में लगा हुआ है।
दो दिन पहले ही हुआ है संघ की एडहॉक कमेटी का विस्तार
बता दें कि बीते रविवार को एडहॉक कमेटी का विस्तार हुआ है। दो नए लोगों अर्जुन बेनीवाल और अरिष्ठ सिंघवी की एंट्री हुई है। मोहित यादव को कन्वीनर बनाया गया है। मोहित और अर्जुन बेनीवाल की नियुक्ति कन्वीनर डीडी कुमावत (DD Kumawat) और सदस्य पिंकेश पोरवाल की जगह हुई है। वहीं अरिष्ठ सिंघवी को सदस्य के रूप नियुक्ति मिली है। ये पिछले 2 साल में 9वीं बार है जब एडहॉक कमेटी को एक्सटेंशन मिला है। वहीं पुराने नामों धनंजय खींवसर, आशीष तिवाड़ी को जस का तस रखा गया है।
ये भी पढ़ें- RCA की एडहॉक कमेटी में बीजेपी नेताओं के बेटों की एंट्री, अब कुल 5 मेंबर मंत्री-विधायकों-सांसदों के बेटे
इस लिंक को शेयर करें

